
'अब हर कोई देख रहा है, वह तो Defective हैं...' कमला हैरिस पर डोनाल्ड ट्रंप का पर्सनल अटैक
AajTak
पिछले दिनों डेमोक्रेटिक पार्टी की तरफ से राष्ट्रपति कैंडिडेट बनाए जाने के बाद उपराष्ट्रपति कमला हैरिस की राजनीति के लिए अच्छा संकेत माना जा रहा है. ऐसे में डोनाल्ड ट्रंप ने उन पर कई बार व्यक्तिगत हमले कर चुके हैं.
अमेरिका (US) में राष्ट्रपति चुनाव की तैयारियों के बीच बयानबाजी का दौर जारी है. रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रम्प (Donald Trump) ने अपनी प्रतिद्वंद्वी कमला हैरिस पर एक बार फिर से व्यक्तिगत हमला किया है और उन्हें 'दोषपूर्ण' कहा है. कमला हैरिस (59), डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार हैं. उन्होंने गुरुवार को एक टीवी चैनल को इंटरव्यू दिया था, जिसके बाद अब ट्रंप ने उन पर नया आरोप लगाया है.
कमला हैरिस भारतीय और अफ्रीकी मूल की हैं, 5 नवंबर को होने वाले राष्ट्रपति चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप का मुकाबला कर रही हैं. ट्रंप ने शुक्रवार को एक रूढ़िवादी गैर-लाभकारी संस्था मॉम्स फॉर लिबर्टी (Moms for Liberty) की वार्षिक प्रोग्राम में कहा, "मुझे लगता है कि अगर वह सिर्फ इंटरव्यू करतीं, तो उनके लिए बेहतर होता क्योंकि अब हर कोई देख रहा है और अब हम देखते हैं कि उनमें खामियां हैं."
'वह दोषपूर्ण हैं...'
ट्रंप ने कहा कि हमें अमेरिका के राष्ट्रपति के रूप में एक और दोषपूर्ण शख्सियत की जरूरत नहीं है. बता दें कि पिछले दिनों राष्ट्रपति जो बाइडेन ने राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी से अपना नाम वापस ले लिया और उन्होंने कमला हैरिस का समर्थन किया.
ट्रंप ने यह भी कहा कि बाइडेन, जून में राष्ट्रपति पद की बहस के दौरान 'एक तीखे तेवर' में थे. यह 'अनुचित' था कि मुझे पिछले महीने मिल्वौकी (आरएनसी) में रिपब्लिकन नेशनल कन्वेंशन के दौरान गलत व्यक्ति के पीछे लाखों खर्च करने पड़े.
पहले भी हैरिस पर हमला बोल चुके हैं ट्रंप

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला दा सिल्वा ने आजतक के साथ खास बातचीत में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर खुलकर बात की. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ अपने अच्छे रिश्तों के बारे में बताया और कहा कि मोदी से बात करने के लिए उन्हें सोशल मीडिया की आवश्यकता नहीं होती, वे सीधे फोन पर बात कर लेते हैं. डोनाल्ड ट्रंप पर हल्के तंज भी उन्होंने दिए. साथ ही, महात्मा गांधी को अपने जीवन का आदर्श भी बताया जो उनके दृष्टिकोण और जीवनशैली का प्रतीक है.

मध्य पूर्व में बढ़ती अमेरिकी सैन्य तैनाती के बीच ईरान पर संभावित हमले की आशंकाएं तेज हैं. सीमित स्ट्राइक से लेकर शासन परिवर्तन, सैन्य शासन, क्षेत्रीय जवाबी हमले और होर्मुज स्ट्रेट में बाधा तक कई परिदृश्य सामने हैं. किसी भी कदम का असर सिर्फ ईरान नहीं, बल्कि पूरे पश्चिम एशिया की स्थिरता और वैश्विक ऊर्जा बाजार पर पड़ सकता है.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.










