
अब हद पार कर रहा कनाडा, निज्जर हत्याकांड पर बिना सबूत मंत्री ने किए गंभीर दावे
AajTak
भारत और कनाडा के बीच राजनयिक तनाव खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या की जांच के बीच और बढ़ गया है. दोनों देशों ने एक दूसरे के राजनयिकों को निष्कासित किया है और नए आरोप लगाए गए हैं कि भारत के वरिष्ठ अधिकारियों ने कनाडा में आपराधिक गतिविधियों को अथॉराइज किया.
भारत और कनाडा के बीच तनाव बरकरार है और यह दिन-प्रति-दिन बढ़ता ही जा रहा है. कनाडाई हाई कमिश्नर्स को सस्पेंड किए जाने और भारत के अपने अधिकारियों को वापस बुलाने के बाद से हालात और भी खराब हुए हैं. खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या पर भारत ने अपना रुख कई बार स्पष्ट किया है और कनाडा के आरोपों का खंडन किया है. अब एक नया दावा ये किया गया है कि "कनाडा में आपराधिक साजिश के पीछे मोदी के करीबी लोगों में से एक हैं."
कनाडा विदेश मामलों के उप मंत्री डेविड मॉरिसन ने मंगलवार को सांसदों से कहा, "कनाडा में आपराधिक साजिश के पीछे मोदी के करीबी लोगों में से एक, कनाडाई पुलिस ने आरोप लगाया है कि भारत कनाडा में हत्या और धमकी सहित बड़े अपराधों में शामिल है."
यह भी पढ़ें: NIA को क्यों चाहिए खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर का डेथ सर्टिफिकेट? कनाडा क्यों कर रहा इनकार
राष्ट्रीय सुरक्षा समिति के सामने किया दावा
मंत्री ने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी पर आरोप है कि उन्होंने कनाडा के लोगों को डराने या मारने के लिए एक कैंपेन को ऑथोराइज किया है. डेविड मॉरिसन सार्वजनिक सुरक्षा और राष्ट्रीय सुरक्षा समिति में सांसदों के सामने गवाही देने के लिए पेश हुए थे.
पहले क्या कह रहे थे कनाडाई अधिकारी?

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











