
अब स्वामी प्रसाद मौर्य पर फेंका गया जूता, सपा के ओबीसी महासम्मेलन के दौरान हुई घटना
AajTak
लखनऊ में समाजवादी पार्टी के नेता स्वामी प्रसाद मौर्य पर वकील की वेशभूषा में आए एक व्यक्ति ने जूता फेंका है. बाद में मौर्य के समर्थकों ने हमलावर की जमकर पिटाई कर दी और फिर पुलिस के हवाले कर दिया.
समाजवादी पार्टी के ओबीसी महासम्मेलन के दौरान स्वामी प्रसाद मौर्य पर जूता फेंका गया है. वकील के भेष में आए आकाश सैनी नाम के शख्स ने यह जूता स्वामी प्रसाद पर फेंका. मौके पर मौजूद सपा और मौर्या समर्थको ने हमलावर को पकड़ लिया और जमकर पीटा. इसका एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें लोग आरोपी शख्स को लात- घूसों और बेल्ट से पीटते हुए नजर आ रहे हैं. इसके बाद आरोपी को लोगों ने पुलिस के हवाले कर दिया.
पहले फेंकी थी स्याही
आपको बता दें कि रामचरितमानस के खिलाफ बयान देने के बाद विवादों में आए स्वामी प्रसाद मौर्य पर इसी साल की फरवरी में भी काली स्याही फेंकी गई थी. वाराणासी से सोनभद्र जाने के दौरान रास्ते में स्वामी प्रसाद के स्वागत के कथित स्वागत में कुछ लोग फूल-माला लेकर खड़े थे. जैसे ही काफिला वहां पहुंचा तो फूल-माला देखकर स्वामी प्रसाद मौर्य वहां रूक गए और माला लेकर खड़े लोगों ने उन पर स्याही फेंक दी और काले झंडे दिखाए.
दारा सिंह चौहान पर फेंकी गई थी काली स्याही
इससे पहले सपा से इस्तीफा देकर बीजेपी में शामिल हुए दारा सिंह चौहान पर भी रविवार को काली स्याही फेंकी गई थी. दरअसल यूपी में मऊ की घोसी विधानसभा सीट पर उपचुनाव होना है. इसके लिए 5 सितंबर को मतदान और 8 सितंबर को काउंटिंग होगी. इसी क्रम में वो रविवार को विधानसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार के लिए निकले थे. इस दौरान उन पर स्याही फेंकी गई. ये घटना कोपागंज थाना क्षेत्र के अदरी मोहल्ले की है.
बीजेपी के जिला अध्यक्ष प्रवीण गुप्ता ने इसका आरोप समाजवादी पार्टी पर लगाया है. बीजेपी का दावा है कि मोनू यादव उर्फ डायमंड नाम के युवक ने पार्टी प्रत्याशी के ऊपर स्याही फेंकी है. इसकी शिकायत पुलिस से की गई है. पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.







