
'अब शादी, फिर बच्चे होंगे, ये चलता रहेगा...', SC ने नहीं बढ़ाई विकास यादव की जमानत
AajTak
सुप्रीम कोर्ट ने नीतीश कटारा हत्याकांड के दोषी विकास यादव की अंतरिम जमानत बढ़ाने की मांग खारिज कर दी. विकास यादव ने शादी के बाद की रस्में निभाने के लिए जमानत बढ़ाने की अपील की थी. इससे पहले 1 सितंबर को सुप्रीम कोर्ट ने उसे एक हफ्ते की अंतरिम जमानत दी थी, जिसके दौरान उसने शादी की.
नीतीश कटारा हत्याकांड के दोषी विकास यादव को सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं मिली है. कोर्ट ने उसकी अंतरिम जमानत बढ़ाने की याचिका को खारिज कर दिया. विकास यादव ने दिल्ली हाईकोर्ट के उस फैसले को चुनौती दी थी जिसमें उसकी जमानत बढ़ाने की याचिका को ठुकरा दिया गया था.
विकास यादव ने कोर्ट में अपील करते हुए कहा था कि उसकी शादी 5 सितंबर को हुई है और उसे शादी के बाद की रस्में निभाने के लिए कुछ समय चाहिए. इस आधार पर उसने अंतरिम जमानत की अवधि बढ़ाने की मांग की थी.बेंच ने कहा, अब शादी होगी, फिर बच्चे होंगे, यह चलता रहेगा.
अंतरिम जमानत बढ़ाने की याचिका खारिज
सुप्रीम कोर्ट ने इससे पहले इसी साल 1 सितंबर को विकास यादव को एक हफ्ते की अंतरिम जमानत दी थी ताकि वह विवाह कर सके. इस अवधि में विकास यादव ने शादी करने की पुष्टि तस्वीरों के जरिए अदालत को दी थी. लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने अब साफ कर दिया है कि शादी के बाद की रस्में पूरी करने के लिए जमानत की अवधि नहीं बढ़ाई जाएगी.
दिल्ली हाईकोर्ट में भी विकास यादव की मांग खारिज कर दी गई थी, जिसके बाद उसने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था. अदालत ने माना कि इस मामले में कोई अतिरिक्त राहत देने का आधार नहीं बनता.
विकास यादव ने 2002 में नीतीश कटारा हत्या की थी

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?









