
अब विदेश में मिलिट्री आउटपोस्ट बनाना चाहता है चीन, पाकिस्तान-अफगानिस्तान को लेकर ये है प्लान
AajTak
चीन अब पाकिस्तान में अपने सैन्य ठिकाने बनाना चाहता है. बताया जा रहा है कि चीन पाकिस्तान में अपने निवेश की सुरक्षा को लेकर ये कदम उठाने पर विचार कर रहा है. दरअसल, चीन ने महत्वाकांक्षी बेल्ट एंड रोड पहल के तहत पाकिस्तान और अफगानिस्तान में काफी निवेश किया है. अब चीन अपने निवेश की सुरक्षा के लिए दोनों देशों में सुरक्षा चौकियां बनाकर सेना को तैनात करने की योजना बना रहा है.
चीन अब पाकिस्तान में अपने सैन्य ठिकाने बनाना चाहता है. बताया जा रहा है कि चीन पाकिस्तान में अपने निवेश की सुरक्षा को लेकर ये कदम उठाने पर विचार कर रहा है. दरअसल, चीन ने अपनी महत्वाकांक्षी बेल्ट एंड रोड पहल के तहत पाकिस्तान और अफगानिस्तान में काफी निवेश किया है. अब चीन अपने निवेश की सुरक्षा के लिए दोनों देशों में सुरक्षा चौकियां बनाकर सेना को तैनात करने की योजना बना रहा है. शीर्ष राजनयिक सूत्रों से यह जानकारी सामने आई है.
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, चीन पाकिस्तान-अफगानिस्तान के जरिए मध्य एशिया में अपने प्रभाव का विस्तार करना चाहता है. इसी वजह से उसने दोनों देशों में रणनीतिक निवेश किया है. पाकिस्तान में अब तक चीनी निवेश 60 अरब डॉलर से अधिक हो गया है. ऐसे में पाकिस्तान न सिर्फ वित्तीय बल्कि सैन्य और राजनयिक समर्थन के लिए भी चीन पर निर्भर है.
चीन ने अब पाकिस्तान पर दबाव बनाना शुरू दिया है कि उसे पाकिस्तान में चौकियों के निर्माण की अनुमति दी जाए, जहां वह अपने सैनिकों की तैनाती कर सके. अफगानिस्तान में तालिबान का शासन है. तालिबान अभी तक कई मामलों में चीन और पाकिस्तान की अपेक्षाओं पर खरा नहीं उतरा है.
रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान के शीर्ष राजनयिक और सुरक्षा सूत्रों ने बताया कि चीनी की सेना (PLA) अफगानिस्तान और पाकिस्तान में सैन्य आउटपोस्ट बनाने के लिए युद्धस्तर पर कोशिश कर रही है. चीन का दावा है कि इससे उसके बेल्ट एंड रोड इनिशिएटिव पहल का अच्छे से विस्तार हो सकेगा.
राजनयिक सूत्रों के मुताबिक, चीनी राजदूत नोंग रोंग ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ, विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो और आर्मी चीफ जनरल कमर जावेद बाजवा से भी इसे लेकर मुलाकात की है. हालांकि, रोंग मार्च 2022 तक पाकिस्तान में नहीं थे. वे हाल ही में पाकिस्तान पहुंचे हैं.
हालांकि, जिस बैठक में उन्होंने चीनी सेना के लिए चौकियों के निर्माण की मांग की, वह नई सरकार और राज्य के प्रतिनिधियों के साथ राजदूत रोंग की पहली औपचारिक बैठक थी. सूत्रों के मुताबिक, चीनी राजदूत लगातार पाकिस्तान में अपने निवेश और चीनी नागरिकों की सुरक्षा का मुद्दा उठा रहे हैं. लोगों में डर है कि पाकिस्तान से पहले से चीन के कर्ज के जाल में फंसा है. ऐसे में चीन की इस तरह की रणनीति देश को उपनिवेश जैसी स्थिति में न ला दें.

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.

ईरान और अमेरिका के बीच सैन्य तनाव चरम पर पहुंच गया है और मिडिल ईस्ट में किसी भी समय युद्ध शुरू होने का खतरा बढ़ गया है. विशेषज्ञों का कहना है कि यह संघर्ष कई हफ्तों तक चल सकता है. इस स्थिति को देखते हुए ईरान ने अपने सबसे संवेदनशील सैन्य और परमाणु ठिकानों को सुरक्षित रखने के लिए बड़े पैमाने पर किलाबंदी शुरू कर दी है. जिसका खुलासा सैटेलाइट तस्वीरों से खुलासा हुआ है.








