
अब वाराणसी की जगह इस स्टेशन से मुंबई के लिए रवाना होगी कामायनी एक्सप्रेस, जानें किराया और टाइम
AajTak
बलिया या गाजीपुर से मुंबई जाने के लिए अब यात्री कामायनी एक्सप्रेस ट्रेन में टिकट करा सकते हैं. पहले यह ट्रेन वारणसी से मुंबई तक जाती थी लेकिन रेलवे ने स्टोपेज बढ़ाकर बलिया कर दिया है. आइए जानते हैं यह कितना समय लेगी और किराया.
Ballia To Mumbai: बलिया या गाजीपुर से मुंबई जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे खुशखबरी लेकर आया है. अब यात्री मुंबई तक का सफर तय करने के लिए बलिया रेलवे स्टेशन से सीधी ट्रेन पकड़ सकते हैं. दरअसल, वाराणसी से मुंबई के लिए चलने वाली कामायनी एक्सप्रेस ट्रेन का स्टोपेज अब बलिया कर दिया गया है. यह ट्रेन अब बलिया से प्रस्थान करेगी, इसके बाद गाजिपुर रेलवे स्टेशन पर रुकेगी फिर वाराणसी पहुंचकर मुंबई के लिए रवाना होगी. ट्रेन का स्टोपेज बढ़ाने से गाजीपुर और बलिया के यात्रियों के लिए सुविधा हो गई है.
10 दिंसबर से चालू होगी ट्रेन बलिया या गाजीपुर से मुंबई जाने के लिए और भी कई ट्रेनें हैं, लेकिन उनका प्रस्थान जयनगर रेलवे स्टेशन है, जो बलिया से 7-8 घंटे की दूरी पर है, लेकिन कामायनी एक्सप्रेस का अब पहला स्टोपेज ही बलिया होगा यानी कि यह ट्रेन यहां से बनकर चलेगी. आगामी 10 दिसंबर से बलिया से मुंबई के लिए प्रतिदिन कामायनी एक्सप्रेस (11072) दिन में 12 बजकर 45 मिनट पर प्रस्थान करेगी, जो दोपहर के 1 बजकर 55 मिनट पर गाजीपुर सिटी पहुंचेगी. इसके बाद 5 मिनट के ठहराव के बाद दोपहर के 2 बजकर 45 मिनट पर गाजीपुर के औंरिहार जंक्शन पहुंचेगी. यहां से 5 मिनट बाद प्रस्थान करके शाम 3 बजकर 50 मिनट तक वाराणसी कैंट पहुंच जायेगी, जहां से मुंबई के लिए 10 मिनट ठहराव के बाद 5 बजे प्रस्थान करेगी.
बलिया से मुंबई जाने में इतना समय लेगी ट्रेन, जानें टिकट किराया
बलिया से मुंबई तक जाने में यह ट्रेन 34 घंटे 25 मिनट का समय लेगी. इसकी स्लीपर डिब्बे की टिकट 700 रुपये, तीसरी श्रेणी के ऐसी कोच की 1865 रुपये और दूसरी श्रेणी के ऐसी कोच की टिकट 2705 रुपये तय की गई है. अभी से इस ट्रेन के हर कोच में वेटिंग चल रही है. करीबन 31 दिसंबर तक आपको ट्रेन में वेटिंग मिलेगी. बता दें कि इस ट्रेन में जनरल कोच नहीं है. यह ट्रेन हफ्ते के 7 दिन चलेगी.
इन रेलवे स्टेशन पर होगा ट्रेन का स्टोपेज
इस ट्रेन के स्टॉपेज हैं गाजीपुर शहर, औंरिहार जंक्शन, वाराणसी जंक्शन, भदोही, सुरियावां, जंघई जं, फूलपुर, प्रयागराज जंक्शन, डभौरा, मानिकपुर, मझगवां, सतना, मैहर, कटनी मुरवारा, बांदकपुर, दमोह, पथरिया, सागर, खुरई, बीना जं, गंज बासौदा, विदिशा, भोपाल जं, रानी कमलापति, नर्मदापुरम, इटारसी जं, हरदा, खिरकिया, छनेरा, खंडवा, नेपानगर, बुरहानपुर, रावेर, भुसावल जं, जलगांव जं, चालीसगांव जं, नंदगांव, मनमाड जं, लासलगांव, नासिक रोड, इगतपुरी, कल्याण जं, ठाणे.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.







