
अब 'यादव जी की लव स्टोरी' पर बवाल, फिल्मों के जरिए चलाया जा रहा राजनीतिक एजेंडा?
AajTak
उत्तर प्रदेश में 27 फरवरी को रिलीज होने जा रही फिल्म 'यादव जी की लव स्टोरी' को लेकर जबरदस्त विवाद खड़ा हो गया है. यादव समाज ने फिल्म को ‘लव जिहाद’ से जोड़ते हुए सिनेमाघरों में रिलीज न होने देने की चेतावनी दी है.
उत्तर प्रदेश में एक बार फिर एक फिल्म ने सियासी और सामाजिक हलचल तेज कर दी है. 27 फरवरी को रिलीज होने जा रही फिल्म 'यादव जी की लव स्टोरी' को लेकर यादव समाज ने कड़ा विरोध दर्ज कराया है. चेतावनी दी गई है कि किसी भी सिनेमाघर में इस फिल्म को रिलीज नहीं होने दिया जाएगा. वजह है फिल्म की कहानी, जिसे ‘लव जिहाद’ से जोड़कर देखा जा रहा है. कहानी में लड़की यादव समाज की है और लड़का मुस्लिम बताया गया है.
यूपी के संभल और फिरोजाबाद में फिल्म का विरोध सबसे तेज है. कहीं डीएम को ज्ञापन दिया जा रहा है, तो कहीं थानों में शिकायतें दर्ज कराई जा रही हैं. यादव समाज के संगठनों का कहना है कि फिल्म एक खास जाति को निशाना बनाती है और इससे सामाजिक सौहार्द बिगड़ सकता है. प्रदर्शनकारियों ने सिनेमा हॉल और मल्टीप्लेक्स संचालकों को भी चेताया है कि यदि फिल्म चलाई गई तो कड़ा विरोध होगा.
विरोध करने वालों का एक बड़ा तर्क यह भी है कि फिल्म के निर्माता, निर्देशक और कलाकारों में कोई भी यादव नहीं है. फिल्म के निर्माता संदीप तोमर, निर्देशक अंकित भड़ाना हैं, जबकि मुख्य भूमिकाओं में प्रगति तिवारी और विशाल मोहन हैं. प्रगति तिवारी ने सफाई दी है कि फिल्म से किसी समाज की भावनाएं आहत करने का इरादा नहीं है, लेकिन उनका कहना है कि विरोध अब उनके नियंत्रण से बाहर जा चुका है. इस विवाद से समाजवादी पार्टी भी असहज है.
फिल्म को लेकर सपा भी असहज स्थिति में
संभल और फिरोजाबाद दोनों ही सपा के मजबूत गढ़ माने जाते हैं. यूपी में यादव और मुस्लिम वोट बैंक सपा की रीढ़ हैं. उत्तर प्रदेश में 11 परसेंट यादव और 19 परसेंट मुस्लिम वोटर हैं, यानी समाजवादी पार्टी की गिनती ही 30 परसेंट से शुरू होती है. CSDS-लोकनीति का सर्वे बताता है कि 2022 के यूपी विधानसभा चुनाव में यादवों का 83% और मुसलमानों का 79% वोट समाजवादी पार्टी को मिला था. यही वजह है कि यूपी में समाजवादी पार्टी के 28 मुस्लिम विधायक और 24 यादव विधायक हैं.

बिहार समेत 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए हुए चुनाव में कई दिलचस्प नतीजे सामने आए. बिहार, ओडिशा और हरियाणा को छोड़कर अन्य सात राज्यों में 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए. वहीं, बिहार की सभी पांच सीटें एनडीए ने जीतीं, जबकि ओडिशा में बीजद और कांग्रेस विधायकों की क्रॉस-वोटिंग के कारण भाजपा को दो सीटें मिलीं. हरियाणा में मतपत्र की गोपनीयता को लेकर विवाद के कारण मतगणना करीब 5 घंटे तक रुकी रही.

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, खासकर झुग्गी बस्तियों में रहने वाले परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. गोविंदपुरी के नवजीवन कैंप में कई घरों में खाना बनना बंद हो गया है. पहले 900 रुपये का सिलेंडर अब ब्लैक मार्केट में 4,000 रुपये तक बिक रहा है, जबकि खुले में बिकने वाली गैस 400 रुपये प्रति किलो मिल रही है. कई लोग लकड़ी से खाना बना रहे हैं और गैस एजेंसियों की ओर से मदद नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं.

आज सबसे पहले हम आपको वो तस्वीर दिखाएंगे. जो मुंद्रा पोर्ट से आई है. यहां स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में गरजती मिसाइल और बरसते ड्रोन्स के बीच से चलकर LPG गैस से भरा शिवालिक जहाज भारत आ गया है. इसमें इतनी गैस है जिससे 32 लाख 40 हजार LPG गैस सिलिंडर भरे जा सकते हैं. लगभग इतनी ही गैस लेकर एक और जहाज. नंदा देवी कल सुबह भारत पहुंच जाएगा. इसके बाद आपको इजरायल-अमेरिका और ईरान के युद्ध के 17वें दिन का हर अपडेट बताएंगे. जंग में पहली बार ईरान ने सेजिल मिसाइल दागी. ये मिसाइल बेहद खतरनाक है, इसके जरिए ईरान अपने देश के किसी भी हिस्से से पूरे इजरायल को निशाना बना सकता है. इस सबके बीच UAE में तेल डिपो में आग लगने के साथ ही दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी हमला हुआ.

दिल्ली एम्स ने 31 वर्षीय हरीश राणा के लिए पैसिव यूथेनेशिया प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस के लिए हरीश को शनिवार को गाजियाबाद स्थित आवास से एम्स के डॉ. बीआर अंबेडकर संस्थान रोटरी कैंसर अस्पताल की पैलिएटिव केयर यूनिट में शिफ्ट किया गया है, जहां धीरे-धीरे हरीश के लाफ सपोर्ट सिस्टम को वापस लिया जाएगा, ताकि शरीर स्वाभाविक रूप से शांत हो जाए.

महायुद्ध सत्रह दिन से जारी है. मैं श्वेता सिंह इस वक्त इजरायल की राजधानी तेल अवीव में हूं. जहां आज भी ईरान की तरफ से मिसाइल से हमला किया जाता रहा. पश्चिम एशिया में युद्ध कब तक चलेगा इस सवाल पर इजरायल ने बड़ी बात कही है. दावा किया कि उसने कम से कम 3 हफ्ते तक युद्ध जारी रखने की योजना बनाई है. अमेरिका और इज़राइल के बीच ईरान पर युद्ध तीसरे हफ्ते में प्रवेश कर गया है, जिससे तेल की कीमतों पर असर पड़ रहा है. पिछले 15 दिनों में ईरान पर भारी बमबारी हुई है. लेकिन उसने हथियार नहीं डाले हैं, इसके बाद इजरायल कह रहा है कि उसकी योजना अगले 3 हफ्तों तक युद्द जारी रखने की है.

चंद्रपुर में एक बाघ के सड़क पार करने के दौरान लोगों की लापरवाही सामने आई. राहगीरों ने अपनी गाड़ियां रोककर बाघ को घेर लिया और उसके बेहद करीब जाकर सेल्फी और वीडियो बनाने लगे. यह घटना दुर्गापुर-मोहुर्ली रोड की है, जो ताडोबा टाइगर रिजर्व के पास है. वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग कार्रवाई की तैयारी कर रहा है.







