
'अब मेरे बुढ़ापे का सहारा कौन बनेगा...' इकलौती बेटी से हैवानियत पर टूटी मां, जख्मों पर मिर्ची डाल दरिंदे ने फेवीक्विक से चिपका दिए थे होंठ
AajTak
Crime News: दरिंदगी की हद ही पार करते हुए अयान पठान ने युवती के जख्मों पर मिर्च डालनी शुरू कर दी और चिल्ला न सके इसलिए उसके होंठ फेवीक्विक से चिपका दिए. जब लड़की की हालत गंभीर हुई तो आरोपी युवक के परिजनों ने युवती को अस्पताल पहुंचाया, तब जाकर पूरे मामले का खुलासा हुआ.
मध्य प्रदेश के गुना में क्रूरता की शिकार पीड़िता को ग्वालियर रेफर किया गया है. शहर के प्राइवेट अस्पताल में पीड़ता को इलाज के लिए भर्ती कराया गया है. जिंदगी और मौत के बीच झूल रही गुना की पीड़िता की आंखों का ऑपरेशन किया गया है. हालांकि अभी भी संदेह है कि ऑपरेशन के बाद भी पीड़िता की आंखों की रोशनी वापस आएगी या नहीं. इस दौरान पीड़िता के परिवार ने सरकार से आरोपी अयान पठान के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है.
दरअसल, गुना के कैंट थाना क्षेत्र की रहने वाली युवती के पिता की मौत हो चुकी थी और वह अपने मां के साथ रह रही थी. इस दौरान उसका अयान पठान से संपर्क हो गया. दोनों शादी करना चाहते थे, लेकिन युवती की मां ने आपत्ति जता दी, क्योंकि लड़का दूसरे धर्म का था. इसके बाद घर से भागकर दोनों शिवपुरी में रहने लगे. लेकिन कुछ दिनों के बाद अयान का व्यवहार बदल गया. अयान ने युवती को बेल्ट और पाइप से बुरी तरह पीटा शुरू कर दिया.
इतना ही नहीं, अयान ने इसके बाद तो दरिंदगी की हद ही पार करते हुए लड़की के जख्मों पर मिर्च डालनी शुरू कर दी और चिल्ला न सके इसलिए उसके होंठ फेवीक्विक से चिपका दिए. जब लड़की की हालत गंभीर हुई तो आरोपी युवक के परिजनों ने युवती को अस्पताल पहुंचाया, तब जाकर पूरे मामले का खुलासा हुआ. इस पूरे मामले में पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी अयान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है और अयान के बने अवैध मकान पर भी बुलडोजर चला है.
फिलहाल पीड़िता का गंभीर हालत में ग्वालियर के एक प्राइवेट अस्पताल में आंखों का ऑपरेशन हुआ है. लेकिन पीड़िता आंखों से देख पाएगी या नहीं, फिलहाल कहा नहीं जा सकता है.
वहीं, दूसरी ओर पीड़िता की मां ने सरकार से गुहार लगाई है. पीड़िता की मां का कहना है, आरोपी खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए ताकि फिर किसी और लड़की की जिंदगी खराब ना हो सके. अयान ने मेरी बेटी की जिंदगी तो खराब कर दी. उसके पूरे शरीर में चोटें हैं.
'मेरे बुढ़ापे का सहारा कौन बनेगा?' अब उससे शादी कौन करेगा और मेरे बुढ़ापे का सहारा कौन बनेगा? मेरी तो एक ही बेटी थी, वो भी मेरे बुढ़ापे का सहारा थी. सरकार ने मकान तोड़ने की कार्रवाई तो की है. लेकिन मैं चाहती हूं कि अयान को सजा मिले और उसके परिवार के खिलाफ भी कार्रवाई की जाए, क्योंकि उसके परिवार ने भी उसका साथ दिया है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











