
अब मुइज्जू का नया पैंतरा! मालदीव के विपक्ष पर लगाया आर्थिक तख्तापलट का आरोप
AajTak
बैंक ऑफ मालदीव (BML) ने एमवीआर अकाउंट से जुड़े मौजूदा और नए डेबिट कार्ड से विदेशी लेन-देन पर रोक लगा दी थी. इसके साथ ही स्टैंडर्ड और गोल्ड क्रेडिट कार्ड की मासिक लिमिट भी घटाकर 100 डॉलर कर दी गई थी. हालांकि, इस फैसले को कुछ ही घंटे के भीतर वापस ले लिया गया. इसके पीछे तर्क दिया गया कि यह फैसला रेगुलेटर मालदीव मॉन्टेरी अथॉरिटी के निर्देशों पर लिया गया था.
मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू ने विपक्ष पर आर्थिक तख्तापलट की साजिश रचने का आरोप लगाया है. मुइज्जू का कहना है कि उनकी सरकार को गिराने की साजिश रचने वालों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी.
रिपोर्ट के मुताबिक, रविवार को मालदीव के सरकारी बैंक ऑफ मालदीव (BML) ने एमवीआर अकाउंट से जुड़े मौजूदा और नए डेबिट कार्ड से विदेशी लेनदेन पर रोक लगा दी थी. इसके साथ ही स्टैंडर्ड और गोल्ड क्रेडिट कार्ड की मासिक लिमिट भी घटाकर 100 डॉलर तक कर दी थी. हालांकि, इस फैसले को कुछ ही घंटे के भीतर वापस ले लिया गया.
मुइज्जू ने सोमवार रात सत्तारूढ़ पीपुल्स नेशनल कांग्रेस की बैठक में कहा कि उन्हें जैसे ही स्थिति का पता चला, उन्होंने अपने मंत्रियों के साथ मिलकर बैंक के मुद्दे का समाधान खोजने के लिए काम किया. बैंक का फैसला उनकी सलाह के खिलाफ था. बैंक ऑफ मालदीव के फैसले की घोषणा उनके आदेश के बावजूद की गई. अब इसकी जांच की जा रही है.
राष्ट्रपति मुइज्जू ने कहा कि कुछ चुनिंदा लोगों ने पूरी रणनीति के तहत आर्थिक तख्तापलट का प्रयास किया. जो भी यहां हुआ, थोड़ा सोच-विचार करने के बाद पूरा मामला समझ आ जाएगा. यह बिना किसी संदेह के तख्तापलट का ही प्रयास था.
उन्होंने कहा कि कई लोगों ने यह सवाल उठाया है कि सरकार के नियंत्रण वाले बैंक ने ऐसा फैसला क्यों लिया? लेकिन वे यह नहीं जानते कि बीएमएल के निदेशक बोर्ड में सरकार का बहुमत नहीं है. मौजूदा समय में केवल चार सरकारी निदेशक हैं. बाकी के पांच निदेशक सरकार से जुड़े नहीं हैं इसलिए हमारे पास बहुमत नहीं है. हमने दो डायरेक्टर्स नॉमिनेट किए हैं. लेकिन उनकी नियुक्ति में कुछ हफ्तों का समय लगेगा.
विपक्ष ने कहा कि सरकार के आरोप बेतुके

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला दा सिल्वा ने आजतक के साथ खास बातचीत में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर खुलकर बात की. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ अपने अच्छे रिश्तों के बारे में बताया और कहा कि मोदी से बात करने के लिए उन्हें सोशल मीडिया की आवश्यकता नहीं होती, वे सीधे फोन पर बात कर लेते हैं. डोनाल्ड ट्रंप पर हल्के तंज भी उन्होंने दिए. साथ ही, महात्मा गांधी को अपने जीवन का आदर्श भी बताया जो उनके दृष्टिकोण और जीवनशैली का प्रतीक है.

मध्य पूर्व में बढ़ती अमेरिकी सैन्य तैनाती के बीच ईरान पर संभावित हमले की आशंकाएं तेज हैं. सीमित स्ट्राइक से लेकर शासन परिवर्तन, सैन्य शासन, क्षेत्रीय जवाबी हमले और होर्मुज स्ट्रेट में बाधा तक कई परिदृश्य सामने हैं. किसी भी कदम का असर सिर्फ ईरान नहीं, बल्कि पूरे पश्चिम एशिया की स्थिरता और वैश्विक ऊर्जा बाजार पर पड़ सकता है.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.










