
अब भीषण गर्मी से मिलेगी राहत, देश में गए लू के दिन, जानें मौसम का हाल
AajTak
मौसम विभाग का कहना है कि हमने ओलावृष्टि, तूफान और बारिश को लेकर ऑरेन्ज अलर्ट जारी कर दिया है. राजस्थान, पंजाब, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और चंडीगढ़ में तूफान और बारिश का अलर्ट जारी किया है. अगले दो से तीन दिनों में पहाड़ी क्षेत्रों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है. पूर्वी भारत में भी तूफान की संभावना जताई गई है.
देश को अब लू (Heatwave) के थपेड़ों से राहत मिल गई है. भारतीय मौसम विभाग का कहना है कि देश से अब लू खत्म हो गई है और बुधवार से ही तापमान में गिरावट आनी शुरू हो जाएगी. इसके साथ ही बादल छाए रहेंगे.
मौसम विभाग का कहना है कि हमने ओलावृष्टि, तूफान और बारिश को लेकर ऑरेन्ज अलर्ट जारी कर दिया है. राजस्थान, पंजाब, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और चंडीगढ़ में तूफान और बारिश का अलर्ट जारी किया है. अगले दो से तीन दिनों में पहाड़ी क्षेत्रों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है. पूर्वी भारत में भी तूफान की संभावना जताई गई है.
मौसम विभाग की चेतावनी के साथ ही बुधवार सुबह से लगातार बारिश हो रही है जबकि बद्रीनाथ धाम में भी रुक-रुककर बारिश हो रही है. यहां कभी तेज बारिश तो कभी बारिश थम रही है. ऐसे में बद्रीनाथ का मौसम एकदम पूरी तरह से खड़ा हो चुका हैस, ऐसे में श्रद्धालुओं का उत्साह तेज मूसलाधार बारिश के बावजूद कहीं कम नहीं दिखाई दे रहा है. श्रद्धालु बरसाती पहनकर भगवान बद्री विशाल के मंदिर में पहुंच रहे हैं.
तेज मूसलाधार बारिश और कड़ाके की ठंड के बीच बद्रीनाथ धाम में तीर्थ यात्रियों का तांता लगा हुआ है पहाड़ों में मौसम विभाग ने अगले 72 घंटे बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है, जिसका असर भी दिखाई दे रहा है. चमोली जनपद में भी सुबह से रुक-रुककर बारिश हो रही है.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.










