
'अब बुलाने पर भी नहीं जाऊंगी...', जन आशीर्वाद यात्रा का निमंत्रण न मिलने पर छलका उमा भारती का दर्द
AajTak
एमपी में बीजेपी जनता के बीच सरकार की उपलब्धियां पहुंचाने के लिए जन संपर्क यात्रा निकाल रही है. मगर इस यात्रा में राज्य की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती को आमंत्रण तक नहीं दिया गया है. भोपाल में एक कार्यक्रम में पहुंची उमा भारती से जब इसे लेकर सवाल किया गया, तो उनका दर्द छलक गया.
मध्यप्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी की वरिष्ठ नेता उमा भारती पार्टी द्वारा निकाली जा रही 'जन आशीर्वाद यात्रा' का निमंत्रण न मिलने से नाराज हैं. उमा भारती ने कहा, BJP की जन आशीर्वाद यात्रा का निमंत्रण उन्हें नहीं मिला है. उन्होंने कहा कि अब अगर निमंत्रण मिलता भी है, तब भी वे यात्रा में शामिल नहीं होंगी.
दरअसल, एमपी में बीजेपी जनता के बीच सरकार की उपलब्धियां पहुंचाने के लिए जन संपर्क यात्रा निकाल रही है. मगर इस यात्रा में राज्य की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती को आमंत्रण तक नहीं दिया गया है. भोपाल में एक कार्यक्रम में पहुंची उमा भारती से जब इसे लेकर सवाल किया गया, तो उनका दर्द छलक गया. उन्होंने कहा, मुझे यात्रा में कहीं भी नहीं बुलाया गया. इससे मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता, हां लेकिन मेरे मन में एक सवाल जरूर आता है कि ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अगर उनकी सरकार बनवाई तो मैंने भी एक सरकार बनाकर दी थी. 2020 उपचुनाव के दौरान मुझे कोरोना हुआ था. 11 दिन ही हुए थे. पार्टी के नेताओं की अपील पर मैं चुनाव प्रचार में उतरी थी. बीजेपी को जीत मिलनी ही थी. लेकिन मेरी वजह से सीट में जरूर इजाफा हुआ है.
'इन लोगों को डर लगता है'
उमा भारती ने कहा, 'मुझे यात्रा में नहीं जाना था, क्योंकि इन लोगों को यह डर लगता है कि अगर मैं वहां पहुंच जाऊंगी तो लोगों का सारा ध्यान मेरी तरफ होगा. मुझे नहीं जाना था, कम से कम निमंत्रण देने की औपचारिकता तो पूरी करनी चाहिए थी.''
उमा भारती ने इसके बाद ट्वीट कर कहा, मुझे जन आशीर्वाद यात्रा के प्रारंभ में निमंत्रण नहीं मिला. यह सच्चाई है कि ऐसा मैंने कहा है लेकिन निमंत्रण मिलने या ना मिलने से मैं कम ज्यादा नहीं हो जाती. हां अब यदि मुझे निमंत्रण दिया गया तो मैं कही नहीं जाऊंगी, न प्रारंभ में ना 25 सितंबर के समापन समारोह में.
सीएम शिवराज के कहने पर जाऊंगी प्रचार में- उमा भारती

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.










