
अब बारिश के चांस कम... आसमान रहेगा साफ! दिल्ली में बढ़ेगी गर्मी
AajTak
दिल्ली में कल हल्की बारिश दर्ज की गई थी, लेकिन फिलहाल आगे बारिश के आसार नहीं हैं. भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में आसमान साफ रहने की उम्मीद है. दिल्ली में तापमान लगातार बढ़ रहा है और आने वाले दिनों में गर्मी का असर और अधिक महसूस हो सकता है.
दिल्ली में फरवरी का मौसम अब करवट बदल रहा है. तापमान में अचानक आई गर्माहट ने लोगों को समय से पहले गर्मी का एहसास करा दिया है. सर्दी के विदा होने के संकेत साफ हैं और आने वाले दिनों में गर्मी का असर और तेज महसूस हो सकता है.
18 फरवरी को दिल्ली के कई इलाकों में हल्की बारिश दर्ज की गई, दिनभर आसमान पर बादलों का डेरा रहा. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक आने वाले दिनों में आसमान साफ रहने की संभावना है.
आज भी दिल्ली-NCR में आसमान ज्यादातर साफ रहेगा. अधिकतम तापमान 26°C से 28°C और न्यूनतम तापमान 12°C से 14°C के बीच रहने का अनुमान है. न्यूनतम और अधिकतम दोनों तापमान सामान्य से 1.6°C से 3.0°C अधिक रहने की संभावना जताई गई है.
यह भी पढ़ें: दिल्ली वालों चुभती गर्मी के लिए हो जाएं तैयार, मौसम ने लिया यूटर्न! मुंबई तक असर
अधिकतम तापमान में उछाल
फरवरी के महीने में तापमान में लगातार उछाल देखने को मिला है. IMD रीजनल मेटियोरोलॉजिकल सेंटर, न्यू दिल्ली के आंकड़ों के अनुसार 2 फरवरी 2026 को दिल्ली का अधिकतम तापमान 17.5°C और न्यूनतम 10.4°C दर्ज किया गया था. वहीं 16 फरवरी 2026 को अधिकतम तापमान बढ़कर 31.6°C तक पहुंच गया.

बिहार समेत 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए हुए चुनाव में कई दिलचस्प नतीजे सामने आए. बिहार, ओडिशा और हरियाणा को छोड़कर अन्य सात राज्यों में 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए. वहीं, बिहार की सभी पांच सीटें एनडीए ने जीतीं, जबकि ओडिशा में बीजद और कांग्रेस विधायकों की क्रॉस-वोटिंग के कारण भाजपा को दो सीटें मिलीं. हरियाणा में मतपत्र की गोपनीयता को लेकर विवाद के कारण मतगणना करीब 5 घंटे तक रुकी रही.

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, खासकर झुग्गी बस्तियों में रहने वाले परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. गोविंदपुरी के नवजीवन कैंप में कई घरों में खाना बनना बंद हो गया है. पहले 900 रुपये का सिलेंडर अब ब्लैक मार्केट में 4,000 रुपये तक बिक रहा है, जबकि खुले में बिकने वाली गैस 400 रुपये प्रति किलो मिल रही है. कई लोग लकड़ी से खाना बना रहे हैं और गैस एजेंसियों की ओर से मदद नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं.

आज सबसे पहले हम आपको वो तस्वीर दिखाएंगे. जो मुंद्रा पोर्ट से आई है. यहां स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में गरजती मिसाइल और बरसते ड्रोन्स के बीच से चलकर LPG गैस से भरा शिवालिक जहाज भारत आ गया है. इसमें इतनी गैस है जिससे 32 लाख 40 हजार LPG गैस सिलिंडर भरे जा सकते हैं. लगभग इतनी ही गैस लेकर एक और जहाज. नंदा देवी कल सुबह भारत पहुंच जाएगा. इसके बाद आपको इजरायल-अमेरिका और ईरान के युद्ध के 17वें दिन का हर अपडेट बताएंगे. जंग में पहली बार ईरान ने सेजिल मिसाइल दागी. ये मिसाइल बेहद खतरनाक है, इसके जरिए ईरान अपने देश के किसी भी हिस्से से पूरे इजरायल को निशाना बना सकता है. इस सबके बीच UAE में तेल डिपो में आग लगने के साथ ही दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी हमला हुआ.

दिल्ली एम्स ने 31 वर्षीय हरीश राणा के लिए पैसिव यूथेनेशिया प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस के लिए हरीश को शनिवार को गाजियाबाद स्थित आवास से एम्स के डॉ. बीआर अंबेडकर संस्थान रोटरी कैंसर अस्पताल की पैलिएटिव केयर यूनिट में शिफ्ट किया गया है, जहां धीरे-धीरे हरीश के लाफ सपोर्ट सिस्टम को वापस लिया जाएगा, ताकि शरीर स्वाभाविक रूप से शांत हो जाए.

महायुद्ध सत्रह दिन से जारी है. मैं श्वेता सिंह इस वक्त इजरायल की राजधानी तेल अवीव में हूं. जहां आज भी ईरान की तरफ से मिसाइल से हमला किया जाता रहा. पश्चिम एशिया में युद्ध कब तक चलेगा इस सवाल पर इजरायल ने बड़ी बात कही है. दावा किया कि उसने कम से कम 3 हफ्ते तक युद्ध जारी रखने की योजना बनाई है. अमेरिका और इज़राइल के बीच ईरान पर युद्ध तीसरे हफ्ते में प्रवेश कर गया है, जिससे तेल की कीमतों पर असर पड़ रहा है. पिछले 15 दिनों में ईरान पर भारी बमबारी हुई है. लेकिन उसने हथियार नहीं डाले हैं, इसके बाद इजरायल कह रहा है कि उसकी योजना अगले 3 हफ्तों तक युद्द जारी रखने की है.

चंद्रपुर में एक बाघ के सड़क पार करने के दौरान लोगों की लापरवाही सामने आई. राहगीरों ने अपनी गाड़ियां रोककर बाघ को घेर लिया और उसके बेहद करीब जाकर सेल्फी और वीडियो बनाने लगे. यह घटना दुर्गापुर-मोहुर्ली रोड की है, जो ताडोबा टाइगर रिजर्व के पास है. वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग कार्रवाई की तैयारी कर रहा है.







