
अब बाइडेन के बेटे हंटर के खिलाफ खुला केस, जानें-क्या है बंदूक खरीद में फर्जीवाड़े का मामला
AajTak
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के बेटे हंटर पर आरोप हैं कि उन्होंने बंदूक खरीद के लिए कई बार झूठ बोला. उन्होंने ड्रग्स लेने की बात भी छिपाई. इस मामले में उनपर आरोप तय किए जा चुके हैं.
अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन के बेटे हंटर किसी भी वक्त जेल जा सकते हैं. उन्हें अवैध रूप से बंदूर रखने के मामले में दोषी करार दिया गया है. ये पहली बार है जब अमेरिका में किसी मौजूदा राष्ट्रपति के बेटे पर आपराधिक आरोप तय हुए हैं.
हंटर बाइडेन पर तीन आरोप तय किए गए हैं. मामला पांच साल पहले बंदूक की खरीद से जुड़ा है. उन पर बंदूक की खरीद के लिए झूठ बोलने का आरोप है.
हंटर पर आरोप तय होने के बाद उनके पिता जो बाइडेन भी मुश्किल में फंसते नजर आ रहे हैं. विपक्षी रिपब्लिकन पार्टी ने बाइडेन के खिलाफ महाभियोग की जांच शुरू कर दी है.
क्या-क्या आरोप हैं हंटर पर?
गुरुवार को अदालत ने हंटर बाइडेन पर जिस मामले में आरोप तय किए हैं, वो 2018 में बंदूक की खरीद से जुड़े हैं. इस मामले में तीन आरोप तय हुए हैंः-
- पहलाः रिहेब से निकलने के दो महीने बाद अक्टूबर 2018 में हंटर ने कॉल्ट कोबरा स्पेशल स्टोर से एक बंदूक खरीदी थी.

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.

ईरान और अमेरिका के बीच सैन्य तनाव चरम पर पहुंच गया है और मिडिल ईस्ट में किसी भी समय युद्ध शुरू होने का खतरा बढ़ गया है. विशेषज्ञों का कहना है कि यह संघर्ष कई हफ्तों तक चल सकता है. इस स्थिति को देखते हुए ईरान ने अपने सबसे संवेदनशील सैन्य और परमाणु ठिकानों को सुरक्षित रखने के लिए बड़े पैमाने पर किलाबंदी शुरू कर दी है. जिसका खुलासा सैटेलाइट तस्वीरों से खुलासा हुआ है.








