
अब फिलीपींस में भी बिना वीजा जा सकेंगे इंडियन... जानिए यहां के 100 रुपये वहां कितने हो जाएंगे?
AajTak
फ्री वीजा के तहत सिर्फ पर्यटन के उद्देश्य से ही भारतीय नागरिकों को फिलीपींस जाने की अनुमति मिलेगी. इसकी मियाद 14 दिनों की होगी. इसके अलावा कुछ अन्य देशों का वीजा होने पर ज्यादा समय के लिए भी फ्री वीजा की सुविधा मिल सकती है.
फिलीपींस जाने के लिए अब वीजा की जरूरत नहीं होगी. लेकिन इसकी भी कुछ शर्ते हैं. नई दिल्ली स्थित फिलीपींस के दूतावास की ओर से इसकी पुष्टि की गई है. इस कदम से फिलीपींस जाने वाले भारतीय पर्यटकों को अब पहले से कहीं ज़्यादा सुविधा मिलेगी. क्योंकि देश ने अपनी मौजूदा ई-वीज़ा प्रणाली के अलावा दो नए वीजा-मुक्त प्रवेश विकल्प भी पेश किए हैं.
फ्री वीजा के तहत सिर्फ पर्यटन के उद्देश्य से ही लोगों को फिलीपींस जाने की अनुमति मिलेगी. इसके अलावा किसी अन्य उद्देश्य से जाने के लिए ई-वीजा प्रणाली के माध्यम से ही लोग वहां जा सकेंगे.
14 दिन तक वीजा-मुक्त इंट्री भारतीय पासपोर्ट होने पर सिर्फ पर्यटन के उद्देश्य से कोई भी सिर्फ 14 दिनों के लिए बिना वीजा के फिलीपींस में रह सकते हैं. इस समय सीमा को नहीं बढ़ाया जा सकता है और न ही इसे किसी अन्य प्रकार के वीजा में परिवर्तित किया जा सकता है. 14 दिनों के लिए सभी प्रमुख हवाई अड्डों, बंदरगाहों और यहाँ तक कि क्रूज टर्मिनलों के माध्यम से प्रवेश की अनुमति होगी
जरूरी शर्तें और कागजात
यात्रा केवल पर्यटन के उद्देश्य से होनी चाहिए
पासपोर्ट प्रवास की अवधि के बाद कम से कम छह महीने के लिए वैध होनी चाहिए.

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











