
अब पूर्वी लद्दाख के बफर जोन में बढ़ी समाधान की उम्मीद, चीन के साथ कई स्तरों पर हो रही वार्ता
AajTak
भारत और चीन ने डेमचोक और देपसांग के इलाकों में गतिरोध को दूर करने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं. अब जानकारी आ रही है कि दोनों देशों के अधिकारियों के बीच पूर्वी लद्दाख में बफर जोन को लेकर वार्ता चल रही है. इस वार्ता का केंद्र महत्वपूर्ण क्षेत्रों में बफर जोन समेत एलएसी पर टकराव वाले पॉइंट हैं.
भारतीय सेना ने पूर्वी लद्दाख में डेमचोक और देपसांग में गश्त की तैयारियां शुरू हो गई हैं. बताया जा रहा है कि सेना अब लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल (LAC) पर सतर्कता बनाए रखते हुए गश्त के तौर-तरीकों को परिभाषित करने पर ध्यान केंद्रित कर रही है. भारत और चीन के अधिकारियों के बीच चल रही चर्चाओं का केंद्र महत्वपूर्ण क्षेत्रों में बफर जोन समेत एलएसी पर टकराव वाले पॉइंट हैं.
हाल ही में दोनों देशों ने डेमचोक और देपसांग के इलाकों में गतिरोध को दूर करने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं. सैन्य और राजनयिक वार्ता के कई दौर के बाद औपचारिक रूप से एक समझौता किया गया था, जिसमें इन क्षेत्रों में गश्त को चरणबद्ध तरीके से फिर से शुरू करने की अनुमति दी है. जो कि साल 2020 से प्रतिबंधित थी.
इलाकों में थी सेना की भारी तैनाती
इन क्षेत्रों में गतिरोध और टकराव के बाद संवेदनशील इलाके में सैनिकों की भारी तैनाती थी. डेमचोक और देपसांग में गश्त अधिकारों को बहाल करने के समझौते को एलएसी के पास स्थिति को स्थिर करने की दिशा में एक इंक्रीमेंटल, सजग कदम के रूप में देखा जाता है.
गलवान घाटी, उत्तर और दक्षिण पैंगोंग त्सो, डोगरा और हॉटस्प्रिग्स जैसे क्षेत्रों में इन बफर जोनों को स्थापित किया गए थे. क्योंकि दोनों देशों ने तनाव बढ़ने के बाद आवाजाही पर रोक लगाने के लिए आपसी सहमति जताई थी. भारतीय और चीनी सुरक्षा बलों इन क्षेत्रों के लिए एक प्रस्ताव पर बातचीत कर रहे हैं, जिसमें सैन्य और राजनयिक दोनों चैनलों से बातचीत हुई है. हालांकि, हाल ही में हुए समझौते के तहत देपसांग मैदानों में फिर से गश्त शुरू करने की मंजूरी दी गई है. लेकिन अभी तक इन बफर जोन में इसका विस्तार नहीं हुआ है.
बफर जोन को लेकर चल रही है चर्चा: सूत्र

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











