
अब नागपुर में BMW कार से दो युवक आए और बीच सड़क से गमले चुराकर ले गए, Video वायरल
AajTak
गुरुग्राम जैसा ही गमले चुराने का वीडियो नागपुर से सामने आया है. BMW कार से आए दो युवक मेट्रो पिलर के नीचे रखे पौधे के गमलों को उठाकर कार की डिग्गी में रखकर चले गए. वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने कार बरामद कर ली है. कार मालिक फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है.
महाराष्ट्र के नागपुर में 20 से 22 मार्च तक जी20 (G20 Summit Nagpur) का आयोजन किया जाना है. आयोजन के पहले नागपुर शहर को सजाया जा रहा है. जी20 के लिए शहर में कई तरह के फूलों के गमले, पौधे लगाए गए हैं. ऐसे में नागपुर के वर्धा रोड का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसमें दो युवक BMW कार में पौधों के गमले रखते नजर आ रहे हैं.
देखें वीडियो..
वर्धा रोड स्थित मेट्रो पिल्लर के नीचे का है वीडियो
दरअसल, वायरल वीडियो नागपुर में वर्धा रोड स्थित मेट्रो पिलर के नीचे का बताया जा रहा है. यहां कई तरह पौधों के गमले सजावट के तौर पर रखे गए हैं. वायरल में वीडियो में नजर आ रहा है कि सड़क किनारे बीएमडब्ल्यू कार खड़ी हुई है. उसमें से दो युवक बाहर निकलते हैं फिर पिलर के पास जाते हैं. वहां जाकर एक युवक दो पौधे और दूसरा एक पौधा उठाकर लाते हैं और अपनी कार में डिग्गी में रखकर चले जाते है.
बरामद की गई कार, मालिक फरार

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











