
अब दिल्ली में पुलिस थाने सीधे अस्पताल से होंगे जुड़े, सड़क दुर्घटना पीड़ितों को मिलेगी समय पर मदद
AajTak
दिल्ली में सड़क दुर्घटना में घायल लोगों को अब जल्द से जल्द इलाज मुहैया कराने की व्यवस्था की गई है. दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने मेडिको कानूनी मामलों के लिए पुलिस थानों को अस्पतालों से जोड़ने और रीडिस्ट्रीब्यूशन की योजना को मंजूरी दी है. यह योजना सड़क दुर्घटनाओं समेत गंभीर आपातकालीन घटनाओं में प्रभावितों को क्विक मेडिकल ट्रीटमेंट और फॉरेंसिक सहायता सुनिश्चित करेगी.
दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने मेडिको लीगल केसेज यानि चिकित्सीय कानूनी मामलों (MLCs) और पोस्ट मॉर्टेम जांच (PMEs) के लिए पुलिस थानों को अस्पतालों से जोड़ने और उनके रीडिस्ट्रीब्यूशन (पुनःवितरण) की एक अहम योजना को मंजूरी दी है. यह पहल राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में ऐसे मामलों में प्रभावितों को जल्दी और प्रभावी चिकित्सा और फॉरेंसिक सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से बनाई गई है. इन मामलों में बलात्कार, सड़क दुर्घटना और अन्य आपातकालीन घटनाएं शामिल हैं.
यह फैसला तीन नए आपराधिक न्याय अधिनियमों के जरिए भारी सुधारों का हिस्सा है. दिल्ली पुलिस, गृह विभाग, और स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग (GNCTD) के बीच आपसी तालमेल और व्यापक समीक्षा बैठक के बाद यह प्रस्ताव तैयार किया गया. दिल्ली पुलिस ने संबंधित पुलिस थानों के साथ उनके निर्धारित अस्पतालों और वैकल्पिक अस्पतालों की सूची प्रस्तुत की, जिसे स्वास्थ्य विभाग ने जरूरतों और मौजूदा चुनौतियों के आधार पर एक योजना में बदला.
यह भी पढ़ें: प्रदूषण के खिलाफ रेखा सरकार का नया एक्शन प्लान, दिल्ली में 15 साल पुरानी CNG गाड़ियों पर फिलहाल नहीं चलेगा डंडा
स्वास्थ्य विभाग के तहत गठित समिति ने पुलिस थानों और अस्पतालों के बीच बेहतर लिंकिंग की सिफारिश की ताकि प्रभावितों को तत्काल चिकित्सा उपचार तथा मेडिको कानूनी जांच में किसी प्रकार की देरी न हो. गृह विभाग ने दिल्ली पुलिस और स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ मिलकर इन सिफारिशों की व्यवहार्यता और प्रभावशीलता की पूरी जांच की.
इसके बाद, गृह विभाग के ड्राफ्ट नोटिफिकेशन को कानून विभाग ने भी कानूनी नजरिए से परखा और जरूरी बदलाव सुझाए. यह रीडिस्ट्रीब्यूशन BNSS अधिनियम, 2023 की धारा 194(3) के तहत लागू किया जा रहा है.
इस योजना के लागू होने से अपराध पीड़ितों और दुर्घटना प्रभावितों को तुरंत चिकित्सा सहायता मिलेगी और पोस्ट मॉर्टेम सहित सभी मेडिको कानूनी प्रक्रियाएं तेजी से और सुचारू रूप से पूरी होंगी, जिससे न्याय की प्रक्रिया में रुकावट कम होगी और साथ ही पीड़ितों को न्याय जल्दी मिल पाएगा.

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.

दिल्ली के उत्तम नगर में प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी संगठन के लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दरअसल, होली के मौके पर हुई युवक की हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठन के लोग उत्तम नगर में इकट्ठा हुए थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. ईद को देखते हुए पहले ही उत्तम नगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है.

मथुरा में गोरक्षक फरसा बाबा की हत्या के आरोप के बाद दिल्ली-आगरा हाईवे पर भारी हंगामा हुआ. आरोप है कि बीती रात विख्यात गौ-सेवक चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी. फरसा बाबा की मौत की खबर फैसले ही लोगों की गुस्सा फूट पड़ा. दिल्ली-मथुरा हाईवे पर भारी हंगामा किया. देखें न्यूज बुलेटिन.

गुजरात के सूरत में घरेलू गैस (LPG) की भारी किल्लत और ब्लैक मार्केटिंग ने प्रवासी मजदूरों की कमर तोड़ दी है. उधना रेलवे स्टेशन पर बिहार और यूपी जाने वाले श्रमिकों की लंबी कतारें इस बात का सबूत हैं कि सरकारी दावों के उलट जमीनी हकीकत भयावह है. खाली चूल्हा और महंगी गैस मजदूरों को शहर छोड़ने पर मजबूर कर रही है.

तेलंगाना के हैदराबाद में दुखद घटना सामने आई है. यहां MBBS की पढ़ाई पूरी कर चुकी 23 साल की लड़की ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली. पुलिस का कहना है कि उसने बीते तीन महीने से एक बिल्ली पाल रखी थी. इसको लेकर माता-पिता ने ऐतराज जताया था. इसी को लेकर घर में चल रहे विवाद के बीच लेडी डॉक्टर ने यह कदम उठा लिया, जिससे परिवार में मातम पसर गया है.







