
अब दिल्ली के होटल-क्लबों में पैग की जगह पूरी बोतल ऑर्डर कर पाएंगे ग्राहक
AajTak
दिल्लीवासियों के पास जल्द ही होटलों और क्लबों में अपने टेबल पर शराब की एक पूरी बोतल मंगाने का विकल्प होगा. उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के नेतृत्व में मंत्रियों के एक समूह ने मंगलवार को आबकारी नीति को लेकर कई अहम फैसले लिए है.
दिल्लीवासियों के पास जल्द ही होटलों और क्लबों में अपने टेबल पर शराब की एक पूरी बोतल मंगाने का विकल्प होगा. उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के नेतृत्व में मंत्रियों के एक समूह ने मंगलवार को आबकारी नीति को लेकर कई अहम फैसले लिए है. अभी होटल या बार में शराब पैग के हिसाब से परोसी जाती है. मंत्रियों के समूह ने कहा कि यह होटल या बार की जिम्मेदारी होगी कि कोई भी व्यक्ति शराब की पूरी बोतल लेकर बाहर न निकले. दिल्ली में 1,000 से अधिक होटल, क्लब और रेस्तरां हैं, जिनके पास अपने ग्राहकों को शराब परोसने के लिए आबकारी लाइसेंस है.
MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











