
अब तो नकवी भी हाथ नहीं मिलाएंगे...भारत से हार के बाद पाकिस्तानी मीडिया में अपनी टीम का ही उड़ रहा मजाक
AajTak
ICC पुरुष टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत ने पाकिस्तान को 61 रनों से करारी शिकस्त दी. मैच के बाद भारत ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हैंडशेक नहीं किया, जिसे लेकर पाकिस्तान की मीडिया में खूब चर्चा हो रही है. पाकिस्तानी कमेंटेटर्स और मीडिया ने भारतीय टीम के इस रुख को लिए पाकिस्तानी टीम पर ही अपना गुस्सा दिखाया है.
रविवार (15 फरवरी) को कोलंबो में खेले गए ICC पुरुष टी20 वर्ल्ड कप 2026 के मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को करारी शिकस्त दी. भारत ने प्रतिद्वंद्वी टीम को 61 रनों से हरा दिया. इस मैच के दौरान भी भारत ने पाकिस्तान के साथ 'नो हैंडशेक पॉलिसी' कायम रखी और जीत के बाद पाकिस्तानी प्लेयर्स से हाथ नहीं मिलाया. पाकिस्तान को मैच हारने का गम तो है ही, साथ ही इस बात का भी दुख है कि भारत के खिलाड़ियों ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाया जिससे उनका अपमान हुआ है.
पाकिस्तान की मीडिया में हैंडशेक न करने को लेकर खूब बातें कही जा रही हैं और कहा जा रहा है कि पाकिस्तान का नसीब ही खराब है. पाकिस्तान में अपने खिलाड़ियों को ट्रोल करते हुए कई मीम्स भी चल रहे हैं जिनमें से एक यह है कि- आज मोहसिन नकवी (पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष) भी टीम से हाथ नहीं मिलाएंगे.
पाकिस्तान के स्पोर्ट्स चैनल स्पोर्टस राउंडअप पर एक चर्चा में एक महिला कमेंटेटर ने इस मीम का जिक्र करते हुए कहा, 'लोग बिल्कुल ठीक कह रहे हैं, मुझे लगता है कि टीम अपनेआप से आंखें न मिला पाए तो बेहतर है. इतनी शर्मनाक हार के बाद पाकिस्तान इसी तरह के बर्ताव के लायक है, उससे हाथ नहीं मिलाया जाना चाहिए. पाकिस्तानी टीम की शिकायतें तभी अच्छी लगेंगी जब वो अच्छा खेलेंगे.'
सोशल मीडिया की ट्रोलिंग से परेशान पाकिस्तानी
शो के दौरान पाकिस्तानी खिलाड़ियों के मीम्स पर अपनी बात रखते हुए एक अन्य कमेंटेटर ने कहा कि भारत में पाकिस्तानी खिलाड़ियों का खूब मजाक बन रहा है जो कि पाकिस्तान का मजाक है. उन्होंने कहा, 'अब हमें ऐसे ही ट्रोल किया जाएगा सोशल मीडिया पर. ये लोग हमपर मीम बनाएंगे. हमारे खिलाड़ी हमें किस हाल में ले आए... हम भी शर्मिंदा हैं. आज इंडियन फैंस का दिन है और आज हमें सहना पड़ेगा... हमारे नसीब में बस बेइज्जती ही लिखी है.'
इस बात से सहमति जताते हुए दूसरी कमेंटेटर ने कहा, 'पता नहीं कबसे हमारे नसीब में बेइज्जती लिखी हुई है और वो भी न जाने क्यों भारत के खिलाफ ही. हम बस यही कर सकते हैं कि अपने क्रिकेटर्स की फोटो लगाएं और नीचे लिख दें कि- तुम जीतो या हारो, हमें तुमसे प्यार है.'

महायुद्ध से इस वक्त पूरी दुनिया खबरदार हो चुकी है. क्योंकि 24 घंट के भीतर ईरान और खाड़ी देशों में तेल-गैस रिफाइनरी पर हमले में आग के बाद दुनिया का बाजार, सोना, चांदी, रुपया, ट्रंप की रेटिंग सबकुछ में उथलपुथल मच चुकी है. ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने बड़ी धमकी दी है अगर हमारे बुनियादी ढांचे पर फिर से हमला हुआ तो हम बिल्कुल भी संयम नहीं बरतेंगे. इज़राइल की तरफ से हुए हमले के पलटवार में हमने अपनी शक्ति का एक अंश ही इस्तेमाल किया है. संयम बरतने का एकमात्र कारण तनाव कम करने के अनुरोध का सम्मान करना है.

अमृतसर पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का पर्दाफाश करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है. आरोपियों के पास से 7 आधुनिक पिस्तौल बरामद हुए हैं. जांच में पुर्तगाल में बैठे हैंडलर और पाकिस्तान लिंक सामने आया है. थाना कैंटोनमेंट में मामला दर्ज कर पुलिस पूरे नेटवर्क के अन्य कनेक्शन खंगाल रही है.

केरलम (केरल) के अलाप्पुझा और कोझिकोड जिलों में बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के बाद प्रशासन ने 20,000 से ज्यादा घरेलू पक्षियों को मारने का आदेश दिया है. संक्रमण रोकने के लिए प्रभावित इलाकों में चिकन और अंडे की बिक्री पर रोक लगा दी गई है. विशेषज्ञों ने सलाह दी है कि मांस और अंडे को अच्छी तरह पकाकर ही खाएं. इस मामले की अगली कार्रवाई 21 मार्च से शुरू होगी.

मिडिल ईस्ट की जंग के बीच वैसे तो अब तक एलपीजी टैंकर के 3 जहाज होर्मुज के रास्ते भारत आ चुके हैं... लेकिन फिर भी अभी देश में एलपीजी सिलेंडर की किल्लत बनी हुई है... मुंबई के प्रभादेवी इलाके में मशहूर अशोक वड़ा पाव स्टॉल गैस सिलेंडर की वजह से बंद पड़ा है... ऐसा कहा जाता है कि, साल 1966 में यहीं पहली बार वड़ा पाव बनाया गया था... लेकिन 16 मार्च से कमर्शियल गैस न मिलने की वजह से ये स्टॉल बंद है.

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दौरान हुई हत्या के बाद पैदा हुए सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है. अदालत ने पुलिस और नागरिक प्रशासन को ईद और रामनवमी के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की 'प्रतिहिंसा' को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम करने का निर्देश दिया है.








