
'अब तो अमेरिका भी वही कह रहा...', पन्नू की हत्या की साजिश को लेकर ट्रूडो का फिर वही राग
AajTak
कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने कहा है कि अमेरिका ने जो आरोप लगाए हैं, उन आरोपों की बात हम शुरुआत से ही करते आ रहे हैं. भारत को इस तरह के आरोपों को गंभीरता से लेने की जरूरत है. अमेरिका ने आरोप लगाया है कि एक भारतीय नागरिक ने अमेरिकी धरती पर खालिस्तानी नेता की हत्या की असफल साजिश रची थी.
अमेरिकी न्याय विभाग की ओर से बुधवार को भारतीय नागरिक पर लगाए गए गंभीर आरोप के बाद कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने भी भारत को नसीहत दी है. जस्टिन ट्रूडो ने कहा है कि अमेरिका ने जो आरोप लगाए हैं, उन आरोपों की बात हम शुरुआत से ही करते आ रहे हैं. हम पहले से ही कहते आ रहे हैं कि भारत को इस तरह के आरोपों को गंभीरता से लेने की जरूरत है.
दरअसल, अमेरिका के न्याय विभाग ने 52 साल के भारतीय नागरिक निखिल गुप्ता पर खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की साजिश करने के आरोप लगाए हैं.
हालांकि, अमेरिकी विभाग ने पन्नू का नाम नहीं लिया है, लेकिन इशारा पन्नू की ओर ही है. पिछले सप्ताह ही ब्रिटिश अखबार एफटी ने अपनी एक रिपोर्ट में आरोप लगाया था कि अमेरिका ने पन्नू की हत्या की साजिश को विफल किया था. साथ ही अमेरिका ने इस मामले में भारत को कार्रवाई करने के लिए कहा था.
अमेरिका ने भारत पर यह आरोप ऐसे समय में लगाया है जब दो महीना पहले यानी सितंबर में ही कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने कनाडा की संसद में बोलते हुए आरोप लगाया था कि जून 2023 में हुए खालिस्तानी आतंकी हरदीप निज्जर की हत्या में भारत सरकार का हाथ है. कनाडा के इन आरोपों को भारत सरकार ने बेतुका और मोटिवेटेड करार दिया था.
आरोपों को गंभीरता से लेने की जरूरतः ट्रूडो कनाडाई प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने बुधवार को कहा, "अमेरिका का भी आरोप है कि भारत सरकार के एक अधिकारी ने अमेरिकी धरती पर एक खालिस्तानी नेता की हत्या की असफल साजिश रची थी. अमेरिका का यह आरोप कनाडा के इसी तरह के आरोपों को गंभीरता से लेने की आवश्यकता को दर्शाती है.
कनाडा के ओटावा में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में ट्रूडो ने आगे कहा कि अमेरिका से जो खबरें आ रही हैं, वह उसी ओर इंगित है जिसकी हम शुरुआत से ही बात कर रहे हैं. भारत को इसे गंभीरता से लेने की जरूरत है.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











