
'अब तुझे ठोकना है, बच सके तो बच ले...', मुख्तार अंसारी की मौत के बाद जेलर को मिली थी धमकी
AajTak
बांदा जिले में जिस दिन मुख्तार अंसारी की मौत हुई थी, उसी दिन जेल अधीक्षक को फोन से जान से मारने की धमकी मिली. इसके बाद जेल अधीक्षक ने कोतवाली में शिकायत कर मुकदमा दर्ज कराया. पुलिस का कहना है कि जेल अधीक्षक की शिकायत पर कॉलर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है. नंबर को सर्विलांस के जरिए ट्रेस करने की कोशिश की जा रही है.
उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में जिस दिन मुख्तार अंसारी की मौत हुई थी, उसी दिन जेल अधीक्षक को फोन से जान से मारने की धमकी मिली. इसके बाद जेल अधीक्षक ने कोतवाली में शिकायत कर मुकदमा दर्ज कराया. फोन कॉल करने वाले शख्स ने जेल अधीक्षक के सीयूजी नंबर में कहा कि अब तो तुझे ठोकना है साले, बस सके तो बच ले. साथ ही अभद्र तरीके की गालियां भी दी. फिलहाल, पुलिस ने जेल अधीक्षक की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है.
मामला शहर कोतवाली के जेल कैंपस का है. 28 मार्च को जेल में बंद माफिया मुख्तार अंसारी की हार्ट अटैक से मौत हो गई थी. इसके बाद बांदा जेल के जेल अधीक्षक वीरेश राज शर्मा को एक फोन कॉल कर जान से मारने की धमकी दी गई. एफआईआर कॉपी के मुताबिक, जेल अधीक्षक ने शिकायत में बताया कि 28/29 मार्च की रात 1:37 मिनट पर उनके सरकारी नंबर पर एक अज्ञात फोन कॉल आया.
ये भी पढ़ें- UP Police के सिपाही ने माफिया की मौत पर किया पोस्ट- 'मुख्तार अंसारी साहब...', SP ने ले लिया एक्शन
'अब तुझे ठोकना है, बच सके तो बच ले'
जेल अधीक्षक ने शिकायत में यह भी बताया कि मुझे धमकी देते हुए कहा कि अब तुझे ठोकना है. बच सके तो बच ले और गालियां दी. फोन कॉलर ने करीब 14 सेकंड तक धमकी दी. जेल अधीक्षक ने जिले के आला अधिकारियों के साथ अपने जेल प्रशासन के उच्च अधिकारियों को मामले की सूचना दी. इसके बाद शहर कोतवाली में कॉलर के खिलाफ धारा 504 और 507 के तहत मामला दर्ज किया गया.
मामले में SHO ने कही ये बात

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.







