
अब तक 35... रूस-यूक्रेन जंग में भारतीयों की तस्करी कर रहा ये 'सिंडिकेट', CBI ने शुरू किया ताबड़तोड़ एक्शन
AajTak
रूस-यूक्रेन की जंग में भारतीयों की मौत की खबरें आ रही हैं. अब तक देश के दो युवा जंग में अपनी जान गंवा चुके हैं. दोनों के परिवार का दावा है कि उन्हें धोखे से रूसी सेना में शामिल करा दिया गया और जंग के मैदान में उनकी जान चली गई.
मोटी सैलरी और चमचमाती लाइफस्टाइल वाली नौकरी... ये लालच देकर धोखे से भारतीयों को रूस-यूक्रेन की जानलेवा जंग में शामिल कराया जा रहा है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ज्यादातर मामलों में रूस पहुंचने से पहले लोगों को यह नहीं बताया जाता कि उन्हें रूस-यूक्रेन जंग में भेजा जाएगा. रूस पहुंचने के बाद उनसे एक कॉन्ट्रेक्ट साइन कराया जाता है, जो की रूसी भाषा में होता है. कॉन्ट्रेक्ट में लिखा होता है कि वह रूसी सेना के साथ हेल्पर के तौर पर काम करेंगे, जिनसके बदले उन्हें हर महीने 2 लाख रुपए मिलेंगे.
यह गिरोह पर अब CBI की नजर में आ गया है. इसलिए धरपकड़ के लिए 7 मार्च को जांच एजेंसी ने दिल्ली, तिरुवनंतपुरम, मुंबई, अंबाला, चंडीगढ़, मदुरै और चेन्नई में 13 ठिकानों पर छापेमारी की. न्यूज एजेंसी के मुताबिक अब तक ऐसे 35 मामले सामने आ चुके हैं, जिसमें सोशल मीडिया चैनलों, परिचितों और एजेंटों के माध्यम से मोटी सैलरी वाली नौकरियों के झूठे वादे कर युवाओं को रूस ले जाया गया.
अब तक दो भारतीयों की मौत
दरअसल, रूस-यूक्रेन जंग में अब तक दो भारतीयों की मौत की खबरें सामने आ चुकी हैं. इनमें से एक गुजरात के सूरत तो वहीं दूसरा तेलंगाना के हैदराबाद का रहने वाला था. आइए पहले जान लेते हैं कि आखिर ये दोनों रूस की तरफ से जंग लड़ने के लिए पहुंचे कैसे और किन परिस्थितियों में इनकी मौत हो गई.
रूसी सेना में बनाए गए थे हेल्पर
पहला केस सूरत के हेमिल अश्विन भाई मंगूकिया का है. इनकी जंग लड़ते हुए मौत हो गई थी. हेमिल रूस के लिए लड़ रहे थे. दावा है कि उनकी मौत यूक्रेन के एक मिसाइल अटैक में हुई. 23 साल के हेमिल रूस की सेना से बतौर 'हेल्पर' जुड़े थे. वहां उन्होंने 50 हजार रुपये महीने की सैलरी पर रखा गया था. हेमिल ने आखिरी बार 20 फरवरी को अपने परिवार से बात की थी.

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.

ईरान और अमेरिका के बीच सैन्य तनाव चरम पर पहुंच गया है और मिडिल ईस्ट में किसी भी समय युद्ध शुरू होने का खतरा बढ़ गया है. विशेषज्ञों का कहना है कि यह संघर्ष कई हफ्तों तक चल सकता है. इस स्थिति को देखते हुए ईरान ने अपने सबसे संवेदनशील सैन्य और परमाणु ठिकानों को सुरक्षित रखने के लिए बड़े पैमाने पर किलाबंदी शुरू कर दी है. जिसका खुलासा सैटेलाइट तस्वीरों से खुलासा हुआ है.








