
अब तक 26 हजार मौत, शव दफनाने की भी जगह नहीं... भूकंप के बाद तुर्की में बिगड़ते जा रहे हालात
AajTak
एक्सपर्ट्स के मुताबिक तुर्की के 10 प्रांतों में सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है. जानकारी के मुताबिक यहां 10 हजार इमारतें गिर गई हैं. जबकि एक लाख इमारतों को नुकसान पहुंचा है. ग्राउंड जीरो से आजतक की रिपोर्ट के मुताबिक उस्मानिया में इतनी लाशें मौजूद हैं कि उन्हें दफनाने के लिए कब्रिस्तान में जमीन कम पड़ रही है.
तुर्की और सीरिया में इन दिनों मातम का वक्त है. हजारों लोगों की मौत लेकर आए भूकंप ने दोनों देशों में इतनी तबाही मचाई है जिसकी गिनती अब तक जारी है. दोनों देशों में मिलाकर मौत का आंकड़ा 26 हजार से पार हो चुका है. दोनों ही देशों में राहत और बचाव का काम जारी है.
रेस्क्यू में जुटे बचावकर्मियों ने मरने वालों की संख्या और बढ़ने की आशंका जताई है. बचावकर्मियों का दावा है कि अभी भी सैकड़ों परिवार इमारतों के मलबों में दबे हैं. तुर्की के 10 प्रांतों में सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है. यहां 10 हजार इमारतें गिर गई हैं. जबकि एक लाख इमारतों को नुकसान पहुंचा है.
तुर्की के इन्फ्रास्ट्रक्चर पर उठ रहे सवाल
तबाही के मंजर के बीच एक्सपर्ट्स ने बताया है कि तुर्की में भूकंप से ढही हर 10 में से एक इमारत नई थी, जिनका निर्माण 2007 के बाद हुआ था. तुर्की में बड़े पैमाने पर इमारतों के ढहने ने वहां के इन्फ्रास्ट्रक्चर की पोल खोल दी है. तुर्की के उस्मानिया में मंजर कुछ ऐसा है कि सड़कों पर ही कई ताबूत दिखाई दे रहे हैं. ग्राउंड जीरो से आजतक की रिपोर्ट के मुताबिक उस्मानिया में इतनी लाशें मौजूद हैं कि उन्हें दफनाने के लिए कब्रिस्तान में जमीन कम पड़ रही है.
भूकंप के झटकों का सिलसिला
बता दें कि छह फरवरी को स्थानीय समयानुसार तड़के 4.17 मिनट पर तुर्की और सीरिया में जोरदार भूकंप आया. रिक्टर स्केल पर इन झटकों की तीव्रता 7.8 मापी गई. इस भूकंप का केंद्र 18 किलोमीटर जमीन के नीचे था. इन झटकों के कुछ ही मिनटों के बाद दोबारा रिक्टर स्केल पर 6.7 तीव्रता से भूकंप आया. इसके लगभग नौ घंटे बाद दोपहर 1.24 मिनट पर जब लोग भूकंप से हुए नुकसान का जायजा ले रहे थे या इस त्रासदी में अपनों की मौत का मातम मना रहे थे, तभी तीसरी बार रिक्टर स्केल पर 7.5 तीव्रता का एक और भूकंप का झटका आया जिससे कि देश दहल उठा. रिक्टर स्केल पर आए भूकंप के भीषण झठके के बाद उसी इलाके में कई दिनों या फिर सालों तक भूकंप के छोटे-छोटे झटकों को आफ्टरशॉक कहा जाता है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.







