
अब ड्राइवर नहीं कर पाएगा Ola राइड कैंसिल, पहली क्लिक में मिलेगी कैब
AajTak
ओला के मामले में यह आम बात है कि कैब बुक करने के बाद ड्राइवर फोन कर ड्रॉप लोकेशन या पेमेंट मोड के बारे में पूछने लगता है. कई बार ड्राइवर बताए गए लोकेशन पर जाने से मना कर राइड कैंसिल कर देता है. कैब ड्राइवर पैसेंजर्स से कैश में पेमेंट करने की भी डिमांड करते हैं.
एक जगह से दूसरी जगह जाने में ओला कैब (Ola Cab) का इस्तेमाल करने वाले पैसेजेंर्स को अब परेशान नहीं होना पड़ेगा. कंपनी ने राइडर्स (Riders) को एक क्लिक में कैब (Cab Booking) उपलब्ध कराने के लिए नए फीचर दिए हैं. इसके बाद अब कैब ड्राइवर (Cab Driver) पैसेंजर्स के साथ पेमेंट और लोकेशन की किचकिच नहीं करेगा. पैसेंजर्स को भी एक ही जगह पर खड़े होकर घंटों वेट करने और बार-बार कैब बुक करने की झंझट से छुटकारा मिल जाएगा.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












