
अब चिड़िया नहीं, X हो सकता है Twitter का नया Logo, जानिए क्या है वजह
AajTak
Twitter के लोगो से ब्लू कलर वाली चिड़िया हटाने का फैसला लिया गया है. दरअसल, माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म के बॉस Elon Musk ने एक ट्वीट करके इंफॉर्मेशन दी. ट्विटर प्लेटफॉर्म पर यह लोगो कई साल से इस्तेमाल किया जा रहा है. यह इसकी पहचान बन चुका था. ट्विटर का यह अब तक का सबसे बड़ा बदलाव कहा जा सकता है.
Twitter पर जल्द ही बड़ा बदलाव नजर आने वाला है. अब ट्विटर के लोगो से ब्लू कलर वाली चिड़िया रिमूव की जा सकती है. दरअसल, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के बॉस Elon Musk ने रविवार को एक ट्वीट करके इंफॉर्मेशन दी. ट्विटर प्लेटफॉर्म पर यह लोगो कई साल से इस्तेमाल किया जा रहा है और यह इसकी पहचान बन चुका था.
Elon Musk ने ट्वीट कर बताया कि जल्द ही ट्विटर ब्रांड के लोगो यानी पक्षियों को अलविदा कहेंगे. अगर आज रात एक अच्छा एक्स लोगो पोस्ट किया जाता है, तो हम कल इसे दुनिया भर में लाइव कर देंगे.
ट्विटर का यह अब तक का सबसे बड़ा बदलाव कहा जा सकता है. हालांकि मस्क ने जब से ट्विटर की कमान संभाली है, तब से लेकर अब तक इस प्लेटफॉर्म में कई बादलाव हो चुके हैं. बताते चलें कि ट्विटर अब एक स्वंतत्र कंपनी नहीं है, क्योंकि इसको X Corp के साथ मिला दिया है.
Like this but X pic.twitter.com/PRLMMA2lYl

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.












