
अब कनाडा में बारिश के पानी पर भी लग सकता है टैक्स, क्या है Rain Tax जो लोगों को कर रहा परेशान?
AajTak
कनाडा में अगले महीने से एक अलग ही टैक्स लगने की तैयारी है. लोगों के घरों से होते हुए सीवेज में जितना ज्यादा पानी जाएगा, टैक्स उतना ही ज्यादा लगेगा. इसे रेन टैक्स भी कहा जा रहा है, जिसके खिलाफ कनाडा के लोग लगातार बोल रहे हैं. कनाडियन्स पहले से ही पानी पर टैक्स दे रहे हैं.
नागरिक लगातार उन चीजों पर टैक्स देते हैं, जो वे खरीदते या इस्तेमाल करते हैं. इसमें छोटे से लेकर बड़े उत्पाद और पब्लिक प्रॉपर्टी भी शामिल है. अस्पतालों से लेकर सड़कें भी इसी टैक्स से बनती हैं. कई बार लोग मनमाने टैक्स की शिकायत करते भी दिख जाएंगे. लेकिन क्या कभी आपने रेन टैक्स के बारे में सुना है! कनाडा के टोरंटो में कुछ इसी तरह का टैक्स शुरू होने जा रहा है. इसका एलान वहां की सरकारी वेबसाइट पर हो चुका.
रनऑफ के चलते पड़ी जरूरत
टोरंटो समेत लगभग पूरे कनाडा में स्टॉर्मवॉटर मैनेजमेंट भारी समस्या रहा. पिछली बारिश में देश की राजधानी ओटावा में सड़कें पानी से भर चुकी थीं. यहां तक कि लोगों का जरूरी कामों के लिए आना-जाना मुश्किल हो गया. कनाडा में ऐसी दिक्कत अक्सर हो जाती है. इसे संभालने के लिए वहां स्टॉर्म ड्रेनेज बनाया गया है. ये खास तरह का सिस्टम होता है, जिससे एक्स्ट्रा पानी, जो जमीन या पेड़-पौधे नहीं सोख पाते, वो बाहर निकलता है. यह तरीका सभी देशों में अपनाया जाता है.
असल में सड़कों, फुटपाथ, कार पार्किंग, मकान, जैसी पक्कों जगहों पर कंक्रीट के चलते पानी उस तेजी से सूख नहीं पाता. यही उफनकर सड़कों पर बहने या नालियों को जाम करने लगता है.
कनाडा में परेशानी और भी ज्यादा है क्योंकि वहां केवल बारिश नहीं, बल्कि जमकर बर्फबारी भी होती है. ये बर्फ भी रनऑफ पैदा करती है. यहां बता दें कि रनऑफ तब दिखता है, जब जमीन जितना पानी सोख सके, उससे ज्यादा पानी बरस जाए. इससे टोरंटो में फ्लडिंग तो होती ही है, साथ ही चूंकि पानी नालियों के रास्ते घरों तक जाने लगता है तो पीने के पानी की क्वालिटी भी खराब होने लगी थी.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.









