
'अब आप ही के साथ रहेंगे, इधर-उधर नहीं जाएंगे...', जब स्टेज से CM नीतीश ने किया वादा, हंसी नहीं रोक पाए PM मोदी
AajTak
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वागत में औरंगाबाद पहुंचे. मंच पर उन्होंने पीएम का स्वागत भी किया, उनके कामों की तारीफ भी की और फिर कुछ ऐसा कहा कि पीएम मोदी ठहाके लगाकर हंसने लगे. उन्होंने कहा कि 'हम बीच में गायब हो गए थे लेकिन अब इधर-उधर होने वाले नहीं हैं.'
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार के औरंगाबाद में हैं. उन्होंने कई परियोजनाओं का उद्घाटन किया है. इस दौरान मंच पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी मौजूद रहे. उन्होंने अपने भाषण में कुछ ऐसा कहा कि प्रधानमंत्री ठहाके लगाकर हंसने लगे. नीतीश कुमार ने कहा कि 'आप पहले भी यहां आए लेकिन हम गायब हो गए थे लेकिन अब आश्वस्त करते हैं कि अब इधर-उधर होने वाले नहीं हैं.'
नीतीश कुमार ने जब पीएम मोदी को संबोधित करते हुए कहा कि 'बहुत सारा काम जो चल रहा है, वो ये तेजी से कराएंगे', पीएम मोदी हंसने लगे. सीएम नीतीश ने फिर मुस्कुराते हुए कहा, "आप जो आए हैं यहां, इसका हमलोगों को बहुत खुशी की बात है, आप पहले आए थे और इधर हम गायब हो गए थे. हम आपको आश्वस्त करते हैं कि अब इधर-उधर होने वाले नहीं हैं. हम रहेंगे आप ही के साथ."
ये भी पढ़ें: बिहार को 34,800 करोड़ की सौगात, PM मोदी करेंगे कई प्रोजेक्ट्स का लोकार्पण और शिलान्यास
'2005 से मिलकर बिहार में सारा काम करवाया'
नीतीश कुमार ने हाल ही में महागठबंधन से नाता तोड़कर बीजेपी के साथ मिलकर सरकार बनाई है. एक ही कार्यकाल में उन्होंने कथित रूप से सीएम पद की 'रिकॉर्ड' शपथ ली है. पीएम मोदी का बिहार दौरा लंबे समय से शेड्यूल था. नीतीश कुमार ने कहा कि "हमलोग 2005 से एक ही साथ हैं. गिनकर के लगातार कितना काम किए हैं. पहले कोई काम नहीं हुआ, कहीं जाने का जगह नहीं था, कोई पढ़ता नहीं था लेकिन हमलोगों ने मिलकर 2005 से सारा काम करवाया है."
'पीएम मोदी बिहार आते रहेंगे, मुझे पूरा भरोसा'

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











