
अब अरब का BUNA भी इस्तेमाल करेगा पाकिस्तान... डिफेंस के बाद फाइनेंस डील!
AajTak
पाकिस्तान ने अब दूसरा मेगा डील अरब के साथ किया है. इस डील के तहत पाकिस्तान अरब वर्ल्ड का BUNA पेमेंट सिस्टम इस्तेमाल कर सकेगा. डिफेंस क्षेत्र के 'स्ट्रैटेजिक म्यूचुअल डिफेंस एग्रीमेंट' के बाद ये दूसरी डील है.
सऊदी अरब के साथ मेगा डिफेंस डील के बाद पाकिस्तान अब अरब देशों का ऑनलाइन पेमेंट सिस्टम BUNA का भी इस्तेमाल करेगा. BUNA अरब देशों का ऑनलाइन पेमेंट सिस्टम है. अरब मॉनेटरी फंड के पास इसका मालिकाना हक है.
इस सिस्टम से क्रॉस बॉर्डर लेनदेन भी संभव हो सकेगा. हालांकि केवल मुल्क से बाहर रहने वाले पाकिस्तानी ही इस प्लेटफॉर्म से पैसे भेज सकेंगे. इसके अलावा पाकिस्तान में रहने वाले नागरिक इस प्लेटफॉर्म से देश से बाहर पैसा नहीं भेज पाएंगे.
बुना अरब का रिजनल पेमेंट सिस्टम है, जो अरब मुद्रा कोष (एएमएफ) के स्वामित्व वाला एक सीमा-पार, मल्टी करेंसी प्लेटफ़ॉर्म है जो वित्तीय संस्थानों को अरब क्षेत्र और उसके बाहर अरब और अंतर्राष्ट्रीय मुद्राओं में भुगतान भेजने और प्राप्त करने की अनुमति देता है. अब सीमित रूप में पाकिस्तान भी इसका सदस्य बन गया है.
इस पेमेंट सिस्टम को 2020 में लॉन्च किया गया था. यह सऊदी रियाल और अमीराती दिरहम जैसी करेंसी में डील करता है और भविष्य में क्षेत्रीय आर्थिक एकीकरण और सीमा-पार व्यापार को बढ़ाने के लिए चीन जैसे अन्य देशों की मुद्राओं को भी इसमें शामिल करने की योजना है.
BUNA अरब देशों और उनके सहयोगियों के बीच तेज, सुरक्षित और कम लागत वाले लेन-देन को बढ़ावा देता है. यह कदम पाकिस्तान की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने और सऊदी अरब के साथ वित्तीय एकीकरण को गहरा करने की रणनीति का हिस्सा है.
इस डील की जानकारी देते हुए स्टेट बैंक ऑफ पाकिस्तान के गवर्नर जमीन अहमद ने कहा कि नए सिस्टम से मनी ट्रांसफर तेज और अधिक सुरक्षित हो जाएगा. उन्होंने आगे कहा कि 2028 तक पाकिस्तान के 75% युवाओं को डिजिटल वित्तीय सेवाएं प्रदान करने का लक्ष्य है, जबकि जून 2026 तक केंद्र और स्टेट लेवल पर कैशलेस अर्थव्यवस्था शुरू की जाएगी.

युद्ध के 24वें दिन आज अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चौंकाने वाला बड़ा ऐलान किया. ट्रंप ने कहा कि बीते 2 दिनों से हो रही बातचीत के बाद मैंने ईरानी पावर प्लांट्स पर 5 दिनों के लिए हमले करना रोक दिया है. गौरतलब है कि भारतीय समय से आज रात ही ईरानी पावर प्लांट्स पर हमला करने की ट्रंप की डेडलाइन पूरी हो रही थी. सवाल ये है कि क्या ट्रंप ने अचानक यू टर्न लिया है? अगर ईरान के साथ बीते 2 दिनों से बातचीत हो रही थी तो लगभग 2 दिनों पहले उन्होंने अल्टीमेटम क्यों दिया था? क्यों उन्होंने शक्ति से शांति की बात की थी? सवाल उठ रहा है कि क्या ईरान के तेवरों के आगे ट्रंप एग्जिट रूट ढूंढ रहे हैं? ट्रंप के ऐलान से क्या युद्ध रुक जाएगा? क्या ईरान और इजरायल युद्ध रोकेंगे? ईरान की मीडिया के अनुसार अमेरिका से ईरान का कोई संपर्क नहीं है.

डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर संभावित हमलों को पांच दिनों के लिए रोकने का निर्देश दिया, जिसका कारण दोनों देशों के बीच जारी सकारात्मक बातचीत बताया गया. डोनाल्ड ट्रंप का दावा है कि ईरान से पांच दिनों के भीतर डील हो सकती है. हालांकि, ईरान इन दावों को खारिज कर रहा है. इससे पहले अमेरिका ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खोलने को लेकर चेतावनी दी थी, जिस पर ईरान ने कड़ी प्रतिक्रिया दी.

ईरान लगातार इजरायल को निशाना बना रहा है. यरुशलम में ईरान के हमले की आशंका को लेकर सायरन बजे. आनन-फानन में लोग बम शेल्टर की ओर भागे. ये सायरन ईरान से मिसाइल और ड्रोन हमलों की चेतावनी देते हैं. हमसे ले पहले कुछ मिनटों का ही समय होता है जिसमें इजरायली नागरिक अपने करीबी बम शेल्टर में तब तक शरण लेते हैं जब तक कि खतरा टल न जाए. देखें वीडियो.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.







