
अबू धाबी में दो दिन बाद खुलने जा रहा पहला हिंदू मंदिर, यूएई के राजदूत क्या बोले
AajTak
BAPS हिंदू मंदिर के उद्घाटन के सिलसिले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 और 14 फरवरी को UAE में रहेंगे. पिछले 8 महीने में पीएम मोदी का ये तीसरा UAE दौरा है. अपने इस दो दिवसीय दौरे पर प्रधानमंत्री मोदी UAE के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान के साथ द्विपक्षीय बातचीत में भी शामिल होंगे.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14 फरवरी को अबू धाबी के पहले हिंदू मंदिर का उद्घाटन करने वाले हैं. पीएम मोदी के इस दौरे से पहले भारत में संयुक्त अरब अमीरात के राजदूत अब्दुल नासिर अल शाली का बयान सामने आया है. उन्होंने BAPS हिंदू मंदिर के उद्घाटन को UAE के लिए खास मौका बताया है. उन्होंने कहा कि भारत और UAE सहिष्णुता और स्वीकार्यता के मूल्यों के चलते अपनी दोस्ती को और मजबूत कर पा रहे हैं.
पीएम मोदी का 8 महीने में तीसरा UAE विजिट
अबूधाबी के हिंदू मंदिर के उद्घाटन के सिलसिले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 और 14 फरवरी को UAE में रहेंगे. इस मंदिर को BAPS नाम की संस्था के नेतृत्व में बनाया गया है. दिल्ली में अक्षरधाम मंदिर का निर्माण भी इसी संस्था ने किया है.
पीएम मोदी का पिछले 8 महीने में ये तीसरा UAE विजिट होगा. वहीं, पीएम मोदी साल 2015 से कुल 6 बार UAE का दौरा कर चुके हैं और यह उनका सातवां दौरा होगा.
विदेश मंत्रालय के मुताबिक, अपने इस दो दिवसीय दौरे पर प्रधानमंत्री मोदी UAE के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान के साथ द्विपक्षीय बातचीत में शामिल होंगे. इस दौरान दोनों के बीच अपनी रणनीतिक दोस्ती को मजबूत करने के साथ-साथ एक-दूसरे के हित से जुड़े स्थानीय और अंतराष्ट्रीय मुद्दों पर बातचीत होगी.
वर्ल्ड गवर्नमेंट समिट 2024 में भी लेंगे हिस्सा

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.












