
अबूधाबी में शहजादी को इंसाफ की बजाय मिला एक कब्र का नंबर, देखें वारदात
AajTak
अबू धाबी में भारतीय नागरिक शहजादी को मौत की सजा दिए जाने के 20 दिन बाद दफनाया गया. उनके परिवार के सदस्य जनाजे में शामिल नहीं हो सके. शहजादी के साथ ही केरल के मोहम्मद रिनाश को भी दफनाया गया, जिन्हें 28 फरवरी को मौत की सजा दी गई थी. एक अन्य भारतीय नागरिक मुरलीधरन का अंतिम संस्कार अभी बाकी है.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.











