
अफ्रीकी लोगों ने उड़ाया 'भारतीय खाने' का मजाक, VIDEO वायरल होते ही लोगों ने लगा दी क्लास
AajTak
अफ्रीका से ऐसे कई वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किए गए हैं, जिनमें ये लोग भारतीय खाने का मजाक उड़ाते देखे गए हैं. बावजूद इसके कि यहां खाने की भारी किल्लत है.
बीते कुछ साल से स्ट्रीट फूड के मामले में स्वच्छता को लेकर काफी बहस छिड़ी हुई है. सोशल मीडिया पर फूड ब्लॉगर्स की बाढ़ आई हुई है. यहां लोग अलग अलग राज्य के खाने को आसानी देख सकते हैं. लेकिन कुछ जगह के ऐसे वीडियो भी सामने आए, जिनमें बिना साफ सफाई के खाना बनाया जा रहा है. साथ ही जरूरत से ज्यादा तेल और घी का इस्तेमाल होता है. ऐसे वीडियो सोशल मीडिया के जरिए दुनिया भर के लोग देखते हैं. इस बीच अफ्रीका में एक वीडियो शेयर किया गया. इसमें दिखाई दे रहे लोग भारतीय खाने का मजाक खड़ाते दिखते हैं. ये कहते हैं कि स्ट्रीट फूड को साफ सफाई के साथ नहीं बनाया जाता.
टिक टॉक पर शेयर किया गया ये वीडियो जल्द ही बाकी सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म्स पर भी वायरल हो गया. जब भारतीयों की इस पर नजर पड़ी, तो उन्होंने इन लोगों की जमकर क्लास लगाई. लोगों ने कहा कि एक तरफ अफ्रीका में खाने की भारी किल्लत है. आम नागरिकों को भुखमरी तक का सामना करना पड़ता है. फिर भी ये लोग इस तरह खाने की बर्बादी कर रहे हैं.
इस वीडियो में शख्स ने एक पतीले में अपना पैर डाला हुआ है. इसी में खाने का सामान है. आसपास काफी गंदगी है. वो बिना गल्वस के ही लोगों से पैसे ले रहा है. फिर पतीले वाले पानी में ही अपने पैर साफ करने लगता है. अफ्रीका से ऐसे और भी कई वीडियो सामने आए हैं, जिनमें लोग भारतीय स्ट्रीट फूड का मजाक उड़ाते दिख रहे हैं. वहीं इस वीडियो को अभी तक 5.8 मिलियन से अधिक व्यूज मिले हैं. इसे 26 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है. साथ ही लोग कमेंट सेक्शन में अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं.
इसके अलावा भी भारतीय खाने का मजाक उड़ाते अफ्रीकी लोगों के कई अन्य वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं.
भारतीयों ने लगाई अच्छी क्लास
एक यूजर ने कमेंट कर कहा, 'क्या इस वीडियो को शूट करने के लिए इनके पास बर्बाद करने के लिए इतना खाना भी है?' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'इस बात को ध्यान में रखते हुए कि अफ्रीकी महाद्वीप में हमेशा खाने की कमी रहती है, फिर भी खाने की बहुत अधिक बर्बादी होती है.' तीसरे यूजर ने कहा, 'इनके पास अफ्रीका में खाना है?' चौथे यूजर का कहना है, 'तुम्हें इस वीडियो में बर्बाद करने के लिए इतना खाना और पानी कैसे मिला?'

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.











