
अफ्रीका में फिर बढ़ा तनाव, नाइजर-माली-बुर्किना फासो ने इस अहम संगठन को छोड़ा
AajTak
नाइजर में तख्तापलट के बाद सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाला ECOWAS बिखरता नजर आ रहा है. हाल ही नाइजर और माली-बुर्किना फासो ने इस ग्रुप से किनारा कर लिया है, जो उनपर लोकतंत्र बहाल करने का दबाव बना रहे थे. सैन्य शासकों का कहना है कि सुरक्षा बहाल करने के लिए यह कदम उठाए गए हैं.
पश्चिम अफ्रीकी देश नाइजर, माली और बुर्किना फासो ने पश्चिमी अफ्रीकी देशों के आर्थिक समुदाय (ECOWAS) से किनारा कर लिया है. इकोवस एक क्षेत्री संगठन है जो इन तीनों देशों में तख्तापलट का विरोधी रहा है. हाल ही में नाइजर में तख्तापलट के बाद से इकोवस खूब चर्चा में रहा था. यह क्षेत्रीय समूह इन तीनों देशों से लोकतंत्र बहाल करने की अपील कर रहा था. इसी समूह ने नाइजर पर एयर स्ट्राइक की चेतावनी दी थी.
तीनों देशों नाइजर, माली और बुर्किना फासो ने इकोवस ग्रुप छोड़ने को लेकर संयुक्त बयान जारी किए हैं. ये फैसला ना सिर्फ पश्चिमी अफ्रीकी देशों में लोकतंत्र बहाली के लिए झटका है बल्कि क्षेत्र को एक करने की ग्रुप की कोशिशों के लिए भी बड़ा झटका है. तख्तापलट के बाद से, प्रतिबंधों, बातचीत और सैन्य हस्तक्षेप की धमकियों के बावजूद, इकोवस नाइजर में लोकतंत्र बहाल करने में विफल रहा है.
ये भी पढ़ें: सांसद की गर्दन पर रखा घुटना, चले लात-घूंसे... मालदीव की संसद में जमकर कटा बवाल
फ्रांस के साथ भी सैन्य शासकों ने तोड़ा नाता
सैन्य शासकों ने ग्रुप के खिलाफ अपनी बयानबाजी कड़ी कर दी है और उस पर बाहरी शक्तियों से प्रभावित होने का आरोप लगाया है. तीनों देशों ने पूर्व औपनिवेशिक फ्रांस के साथ सैन्य और सहयोग संबंधों को तोड़ लिया है, और सुरक्षा सहायता के लिए रूस पर निर्भर हो गया है.
चुनाव से पहले सुरक्षा बहाल करने के लिए लिया एक्शन

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.

ईरान और अमेरिका के बीच सैन्य तनाव चरम पर पहुंच गया है और मिडिल ईस्ट में किसी भी समय युद्ध शुरू होने का खतरा बढ़ गया है. विशेषज्ञों का कहना है कि यह संघर्ष कई हफ्तों तक चल सकता है. इस स्थिति को देखते हुए ईरान ने अपने सबसे संवेदनशील सैन्य और परमाणु ठिकानों को सुरक्षित रखने के लिए बड़े पैमाने पर किलाबंदी शुरू कर दी है. जिसका खुलासा सैटेलाइट तस्वीरों से खुलासा हुआ है.

बांग्लादेश में एक तरफ संविधान के रिफॉर्म का सवाल खड़ा है तो दूसरी तरफ यूएस से हुई ट्रेड डील की विसंगतियां. अंतरिम सरकार चला रहे मोहम्मद यूनुस ने जाते जाते तारिक रहमान को ऐसी उलझन में डाला है कि उनके लिए आगे बढ़ना किसी चुनौती से कम नहीं. दोनों में शक्ति संतुलन का सवाल है. रिफॉर्म में आंतरिक शक्ति संतुलन रखना है, जबकि यूएस डील में बाहरी शक्ति संतुलन.








