
अफोर्डेबल 5G स्मार्टफोन Realme Narzo 30 Pro पर मिल रहा है डिस्काउंट, ऐसे लें फायदा
AajTak
अगर आप सस्ते में एक 5G स्मार्टफोन लेना चाहते हैं तो आपके पास अभी बहुत बढ़िया मौका है. Realme Narzo 30 Pro 5G पर कंपनी डिस्काउंट दे रही है. इसे ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर ऑफर में डिस्काउंट पर बेचा जा रहा है.
अगर आप सस्ते में एक 5G स्मार्टफोन लेना चाहते हैं तो आपके पास अभी बहुत बढ़िया मौका है. Realme Narzo 30 Pro 5G पर कंपनी डिस्काउंट दे रही है. इसे ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर ऑफर में डिस्काउंट पर बेचा जा रहा है. Realme Narzo 30 Pro 5G को कंपनी ने 15,999 रुपये की शुरूआती कीमत पर उपलब्ध करवाया था. इस कीमत पर इसके बेस वेरिएंट को उपलब्ध करवाया गया था. बेस वेरिएंट में 6GB रैम के साथ 64GB की मेमोरी दी गई है. इसकी कीमत 16,999 रुपये है. वहीं, इसके टॉप वेरिएंट में 8GB रैम के साथ 128GB की मेमोरी है. इस वेरिएंट की कीमत 19,999 रुपये है. डिस्काउंट ऑफर के तहत फ्लिपकार्ट पर इसे 2,000 रुपये कम में बेचा जा रहा है. इसके टॉप वेरिएंट को आप 17,999 रुपये में खरीद सकते हैं, इसके बेस वेरिएंट के लिए आपको 14,999 रुपये देने होंगे. डिस्काउंट के अलावा पुराने फोन को एक्सचेंज करने पर 14,450 रुपये तक का ऑफ भी दिया जा रहा है.More Related News

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












