
अफेयर, मैरिज और अश्लील वीडियो से भरा लैपटॉप... पति का मर्डर करने वाली लेडी डॉक्टर के सपोर्ट में आ गया था पूरा देश
AajTak
कहानी श्रीलंका से आकर ऑस्ट्रेलिया में बसे डॉक्टर दंपति की. जहां पत्नी ने अपने ही पति को हथौड़े से मार डाला. लेकिन इस केस में ऐसा कुछ हुआ कि जो कातिल था वो विक्टिम माना गया और जो मृतक था वो ही यहां असली विलेन माना गया. क्या थी ये पूरी कहानी चलिए जानते हैं विस्तार से...
चमारी लियानागे (Chamari Liyanage) और दिनेंद्र अथूकोरला (Dinendra Athukorala) का जन्म श्रीलंका में हुआ था. दोनों ने वहीं से MBBS की पढ़ाई की. जॉब के दौरान 2009 में चमारी और दिनेंद्र की मुलाकात हुई. दोनों में दोस्ती हुई और दोस्ती प्यार में कब बदल गई पता ही नहीं चल पाया. इसके बाद दोनों ने साल 2009 में शादी भी कर ली. शादी के बाद दोनों ने श्रीलंका में ही डॉक्टरी की प्रैक्टिस की. काफी कम समय में दोनों ने इस फील्ड में अच्छा खासा नाम भी कमा लिया.
इसके बाद बेहतर फ्यूचर की तलाश में वे दोनों ऑस्ट्रेलिया के जेराल्डटन शहर (Geraldton) में शिफ्ट हो गए. यहीं रहते हुए दोनों ने अपनी प्रैक्टिस भी शुरू कर दी. श्रीलंका की तरह यहां भी दंपति एक अच्छे डॉक्टर के रूप में पहचान बनाने में कामयाब हुआ. यह दंपति अच्छा डॉक्टर होने के साथ-साथ दुनिया की नजरों में एक बेहतरीन कपल था. बाकी लोगों के साथ भी इनका व्यवहार काफी अच्छा था.
चमारी ने पुलिस को किया फोन इनकी जिंदगी में सब कुछ अच्छा चल रहा था. लेकिन सिर्फ दुनिया की नजरों में. दरअसल, हकीकत तो कुछ और ही थी. फिर दिन आया 24 जून 2014 का दिन. सुबह 6 बजकर 30 मिनट पर चमारी ने ऑस्ट्रेलिया एमरजेंसी हेल्पलाइन नंबर पर फोन किया. उन्होंने बेहद घबराई आवाज में पुलिस को बताया कि किसी ने उनके पति की हत्या कर दी है.
एक डॉक्टर की हत्या की बात सुनकर पुलिस टीम फौरन मौके पर पहुंची. वहां का नजारा देख वे हैरान रह गए. वहां एक बेड पर दिनेंद्र की लाश पड़ी थी. शव के पास लोहे का हथौड़ा पड़ा था. एक तकिया उनके चेहरे के ऊपर था. पूरी लाश खून से तरबतर थी. दिनेंद्र के सिर और चेहरे पर हथौड़े से कई वार किए गए थे. पुलिस ने तुरंत शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया और जांच शुरू कर दी.
हत्या का शक चमारी की तरफ गया सबसे पहले पुलिस वालों ने यह पता लगाने की कोशिश की कि कहीं किसी बाहरी व्यक्ति ने इस हत्या को अंजाम तो नहीं दिया. लेकिन उन्हें ऐसा कोई सबूत नहीं मिला. तब पुलिस वालों को चमारी पर शक गया. उन्होंने सोचा कि अगर दिनेंद्र पर किसी ने इतना जोरदार हमला किया था तो चमारी भी तो उनके साथ ही सो रही थीं. उन्हें एक खरोच तक नहीं आई. न ही उन्होंने अपने पति को बचाने की कोशिश की. न ही इस घर में कोई लूट हुई है. तो आखिर दिनेंद्र को मारा तो मारा किसने? इन्ही सभी सवालों के जवाब के लिए उन्होंने चमारी से पूछताछ शुरू की.
जेराल्डटन गार्जियन की रिपोर्ट के मुताबिक, चमारी ने बताया कि मैं रात घर पहुंची थी और सीधे बिस्तर पर आकर सो गई. जब सुबह उठी तो देखा कि वहां दिनेंद्र की हत्या हो चुकी है. उन्होंने इस बात से साफ इनकार कर दिया कि उन्हें हत्या या हत्यारे के बारे में कुछ भी पता है. लेकिन फिर भी पुलिस को उनकी बातों पर यकीन नहीं हुआ. लेकिन जैसे-जैसे पुलिस की जांच आगे बढ़ी तो पुलिस का शक और भी गहरा हो गया.

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.








