
अफसर के केबिन में फन फैलाकर खड़ा हुआ किंग कोबरा, IAS-IPS ने कही ये बात
AajTak
रेलवे ऑफिसर के केबिन में सांप की तस्वीर काफी वायरल हो रही है. एक आईएएस अधिकारी ने भी इसपर रिएक्ट किया है.
किंग कोबरा बेहद खतरनाक सांप माना जाता है. इसे देखकर ही अच्छे-अच्छों की हालत खराब हो जाती है. ऐसे में जब एक रेलवे स्टेशन पर ये सांप नजर आया तो लोग डर गए. इसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है. आईएएस-IPS समेत कई अधिकारियों ने इसपर रिएक्ट किया है.
दरअसल, किंग कोबरा स्टेशन मास्टर के केबिन में घुसकर उनकी मेज पर फन फैलाकर बैठा हुआ था. यह देखकर वहां मौजूद एक शख्स डर गया. वायरल हो रह तस्वीर में देखा जा सकता है कि कैसे वो शख्स सांप से डरा-सहमा दूर एक सीट पर बैठा नजर आ रहा है.
बता दें कि इस फोटो को ट्विटर पर @Happytohelp_007 नाम के यूजर ने शेयर किया है. फोटो के कैप्शन में लिखा है कि कोटा डिवीजन में एक 6 फीट का कोबरा रेलवे ऑफिसर के पैनल रूम में बैठा हुआ है. हालांकि, इसकी वजह से व्यस्त ट्रेन रूट पर रेल सेवाओं पर कोई असर नहीं पड़ा. इस स्टेशन पर प्रतिदिन हजारों इंजीनियरिंग/मेडिकल कैंडिडेट्स की भीड़ उमड़ती है.
A six feet Cobra sneaked on the table of railway officer at Panel room of Ravtha Road (RDT), Kota Division. It however did not affect train services on the busy section. Station is thronged by thousands of engineering/medical aspirants daily.@Sanjay_IRTS @rahmanology pic.twitter.com/MUPddvkkKK
ट्विटर पर इस तस्वीर को पोस्ट किये जाने के बाद सैकड़ों यूजर्स ने प्रतिक्रिया दी है. किसी ने मजाकिया अंदाज में कहा कि किंग कोबरा टिकट कटवाने आया होगा, तो किसी ने कहा कि ये जांच पड़ताल करने आया होगा.
कई अधिकारियों ने किया रिएक्ट

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.











