
'अफसरों को मुर्गा बनाकर पीट रही है ED और IT की टीम' छत्तीसगढ़ के CM का सनसनीखेज आरोप
AajTak
एक बार फिर किसी राज्य की सरकार ने केंद्रीय जांच एजेंसियों की कार्रवाई पर सवाल खड़े किए हैं. छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने प्रवर्तन निदेशालय और आयकर विभाग के खिलाफ सनसनीखेज आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि ED और IT की टीम अफसरों और कारोबारियों को मुर्गा बनाकर पीट रही है.
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रवर्तन निदेशालय (Enforcement Directorate) और आयकर विभाग (Income Tax Department) के अधिकारियों पर सनसनीखेज आरोप लगाया है. उन्होंने सोमवार को एक के बाद एक 6 ट्वीट कर कहा कि ED और IT की टीम अफसरों और कारोबारियों को मुर्गा बनाकर पीट रही है.
सीएम बघेल ने छत्तीसगढ़ में केंद्रीय एजेंसियों की कार्रवाई पर आपत्ति जताते हुए कहा कि ED और IT बयान लेने के लिए अफसरों और कारोबारियों को पीट रही है. उनकी पिटाई से कई लोगों की हड्डियां टूट गई हैं. कई लोगों को सुनाई देना बंद हो गया है. इस बात की शिकायत राज्य सरकार तक पहुंची है.
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि इस तरह की शिकायतें लगातर मिल रही हैं. अगर आगे भी शिकायतें आती हैं तो पुलिस एक्शन लेगी. उन्होंने आगे कहा कि समुचित ढंग से जांच में हमारा पूर्ण सहयोग रहेगा, लेकिन शिकायतें आती हैं तो राज्य की पुलिस कानूनी रूप से कार्रवाई करने के लिए विवश हो जाएगी.
सोशल मीडिया के जरिए अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि केंद्रीय एजेंसियां देश के नागरिक की ताकत होती हैं. यदि इन ताकतों में नागरिक डरने लग जाएं तो निश्चित तौर पर नकारात्मक शक्ति देश को कमजोर करती है.
उन्होंने आगे कहा कि ईडी और इनकम टैक्स जैसी एजेंसियां भ्रष्टाचार करने वालों पर कानूनी कार्रवाई करें हम इसका स्वागत करते हैं. लेकिन जिस प्रकार ईडी और इनकम टैक्स के अधिकारी द्वारा लोगों से पूछताछ के दौरान गैरकानूनी चीजें सामने आ रही हैं, वह बिल्कुल ही स्वीकार करने योग्य नहीं हैं.
भूपेश बघेल ने आगे कहा, 'लोगों को घर से उठाना, उनको मुर्गा बनाकर मारपीट कर दबाव डालकर मनचाहा बयान दिलाने को मजबूर करना, आजीवन जेल में सड़ देने की धमकी देना, बिना खाना-पानी दिए रात तक रोककर रखना जैसी गंभीर शिकायतें मिल रही हैं. वह (केंद्रीय एजेंसियां) स्थानीय पुलिस को सूचना दिए बिना CRPF को साथ लेकर छापामारी कर रहे हैं.'

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.







