
अफगानी छात्रा ने तालिबान सरकार को दिया करारा जवाब, गुजरात की यूनिवर्सिटी में जीता गोल्ड मेडल
AajTak
अफगानिस्तान की छात्रा रजिया मुरादी ने गुजरात के वीर नर्मद विश्वविद्यालय में गोल्ड मेडल हासिल किया है. रजिया एमए इन पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन के बाद पीएचडी कर रही हैं. रजिया का कहना है कि वे पढ़ाई पूरी करने के बाद अपने वतन लौटकर देश सेवा करना चाहती हैं. उनका सपना है कि तब तक देश के हालात बदलेंगे.
दक्षिण गुजरात के वीर नर्मद विश्वविद्यालय में पढ़ने वाली एक अफगानी छात्रा ने एमए में गोल्ड मेडल हासिल किया है. गुजरात के राज्यपाल ने रजिया मुरादी को मेडल और सर्टीफिकेट देकर सम्मानित किया. रजिया मुरादी ने कहा कि मुझे भरोसा नहीं था कि मुझे गोल्ड मेडल मिलेगा. मेरी क्लास में ऐसे बहुत होनहार स्टूडेंट्स हैं, जो इस मेडल के हकदार हैं.
उन्होंने कहा कि मैं खुशनसीब हूं, जो मुझे ये मेडल मिला है. जब आप कुछ अलग करते हो, तो उस खुशी को आप परिवार के साथ बांटना चाहते हो. मगर, जब आप अपनी खुशी और बातें उनसे कह नहीं सकते, तो यह दुखद होता है. मेरे लिए यह मौका खुशी और गम दोनों तरह का है.
तालिबान के कब्जे के बाद महिलाओं पर बढ़ गईं हैं पाबंदियां
अफगानिस्तान में तालिबान के कब्जे के बाद हालात बदल चुके हैं. खासतौर पर महिलाओं पर पाबंदियां बढ़ गईं हैं. ऐसी कठिन परिस्थितियों में एक अफगानी छात्रा रजिया मुरादी ने दक्षिण गुजरात के वीर नर्मद विश्वविद्यालय में पढ़ाई पूरी की और एमए इन पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन में गोल्ड मेडल हासिल किया है.
रजिया ने कहा कि इस समारोह में मेरा परिवार शामिल नहीं हो पाया, लेकिन वो खुश हैं, गौरवान्वित हैं. मेरा जब भारत की यूनिवर्सिटी में पढ़ने के लिए सिलेक्शन हुआ था, तो परिवार चिंतित था कि मैं कैसे यहां अकेले रहकर पढ़ पाऊंगी, लेकिन आज जब मुझे मेडल मिला है, तो उन्हें भरोसा हो गया है कि मैं कर सकती हूं.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












