
अफगानी गर्ल फातिमा ने PM मोदी से की स्कॉलरशिप की अपील, कहा- भारत हमारे परिवार की तरह
AajTak
भारत में पढ़ाई करने वाले अफगानी छात्रों के सामने वीजा का संकट खड़ा हो गया है. दरअसल, ये छात्र भारत में आने के लिए वीजा दिए जाने की मांग पर अड़े हुए हैं. ऐसे करीब 5 हजार स्टूडेंट्स पिछले एक साल से अफगानिस्तान के अलग-अलग हिस्सों में फंसे हुए हैं. वहीं अफगानिस्तान की रहने वाली छात्रा फातिमा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से स्कॉलरशिप दिए जाने की अपील की है.
अफगानिस्तान के अलग-अलग शहरों के छात्र भारत में रहकर पढ़ाई कर रहे हैं, लेकिन ये स्टूडेंट्स पिछले एक साल से अफगानिस्तान में ही फंसे हुए हैं. इसकी वजह है वीजा न मिलना. लिहाजा अफगानी स्टूडेंट्स अब लगातार ये मांग कर रहे हैं कि उन्हें भारत आने के लिए वीजा उपलब्ध कराया जाए. उनकी पढ़ाई बाधित हो रही है. इतना ही नहीं, हाल ही में अफगानिस्तान के काबुल में छात्रों ने प्रदर्शन करने की भी कोशिश की थी. ये छात्र भारत आने के लिए वीजा दिए जाने की मांग पर अड़े हुए थे.
वहीं, अफगानिस्तान की रहने वाली एक छात्रा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भारत में पढ़ाई करने के लिए स्कॉलरशिप देने की अपील की है. अफगानी छात्रा फातिमा कॉलेज में पढ़ाई कर रही है. उसने पीएम मोदी से अपील की है कि उसे भारत में पढ़ाई करने के लिए स्कॉलरशिप दी जाए. इसके साथ ही फातिमा ने कहा है कि हम भारत से प्यार करते हैं यह हमारे परिवार की तरह है.
दरअसल, अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जे के बाद भारत सरकार ने छात्रों का वीजा कैंसिल कर दिया था. इसके बाद से ये स्टूडेंट अफगानिस्तान में ही फंसे हुए हैं. इन्हें करीब एक साल हो गया है.
जानकारी के मुताबिक करीब 5 हजार छात्र अफगानिस्तान में फंसे हुए हैं, जो कि भारत में पढ़ाई कर रहे हैं. इन छात्रों का कहना है कि वीजा न मिलने से उनकी पढ़ाई बाधित हो रही है. लिहाजा हाल ही में इन छात्रों ने प्रदर्शन करने की कोशिश भी की थी, हालांकि तालिबान ने हवाई फायरिंग कर छात्रों को प्रदर्शन करने से रोक दिया था.
ये छात्र भारत के प्रोफेशनल कॉलेजों और यूनिवर्सिटी में पढ़ाई कर रहे हैं. इन्हें भारत सरकार की ओर से पिछले एक साल से छात्रवृत्ति दी जा रही थी. लेकिन अब इन छात्रों को भारत में पढ़ाई के लिए आने के लिए वीजा नहीं मिल रहा है.पिछले एक साल से वीजा नहीं मिलने के कारण इंस्टीट्यूट्स में एडमिशन की तारीख भी निकलती जा रही हैं. ऐसे में ये सभी स्टूडेंट अपने भविष्य को लेकर चिंतित हैं.
ये भी देखें

ईरान ने 66वें राउंड का हमला शुरू कर दिया है. ईरान ने मिसाइलों के जरिए इजरायल पर 66वें राउंड के हमले किए हैं. इधर ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने एक बहुत बड़ा दावा किया है .IRGC ने अमेरिकी सेना के एक F-35 लड़ाकू विमान पर हमले का दावा किया है और इसका वीडियो भी जारी किया है. दावे के मुताबिक अमेरिकी लड़ाकू विमान को काफी नुकसान पहुंचा है. देखें 9 बज गए

ईरान ने सोचा था कि वो सिर्फ अपने जज्बे और कुछ मिसाइलों और ड्रोन के भरोसे जंग जीत लेगा. इसी ओवर-कॉन्फिडेंस वो मात खाता जा रहा है, जब उसके एक के बाद एक बड़े नेता ताबूत में बंद होते दिखाई दे रहे हैं. ईरानी जज्बे का मुकाबला इजरायली इंटेलिजेंस यानी दुनिया के सबसे बड़े खुफिया नेटवर्क से है. वो नेटवर्क जो ईरानी नेताओं के बेडरूम तक घुसा हुआ है.

ईरान के साउथ पार्स गैस फील्ड पर हमले को लेकर मचे घमासान के बीच इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कल मीडिया के सामने आकर युद्ध को लेकर कई बड़ी बातें कहीं नेतन्याहू ने ईरान के साथ संघर्ष में अमेरिका को घसीटने की फर्जी खबरों का खंडन किया. कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति हमेशा वही निर्णय लेते हैं जो उन्हें अमेरिका के हित में लगता है. उन्होंने ईरान के साथ चल रहे संघर्ष के दौरान इजरायल और अमेरिका के तालमेल की भी प्रशंसा की.










