
अफगानिस्तान से ग्राउंड रिपोर्ट: तालिबान के 20 साल पहले रूप से खौफ में महिलाएं
AajTak
कंधार में सिर से पांव तक बुर्के में ढकी हर महिला आजकल सोते जागते बस यही सोच रही हैं कि 20 साल बाद महिलाओं को लेकर तालिबान की सोच कितनी बदली है?
अफगानिस्तान (afghanistan) का कंधार तालिबान (Taliban) के निशाने पर है. तालिबान नाम का खतरा शहर के बाहर खड़ा है और शहर के अंदर रहने वाले लोग डरे हुए हैं. सबसे ज्यादा बुरा हाल कंधार की उन महिलाओं का है जिनके जेहन में 20 साल पहले तालिबान के अत्याचार की याद अब भी ताजा हैं.
वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











