
अफगानिस्तान: राष्ट्रपति पैलेस के पास दागे गए रॉकेट, नमाज पढ़ रहे थे लोग, देखें VIDEO
AajTak
अफगानिस्तान के राष्ट्रपति पैलेस (Presidential palace ) के पास मंगलवार को रॉकेट से हमला किया गया. जब यहां पर नमाज़ पढ़ी जा रही थी, उस वक्त लगातार तीन रॉकेट दागे गए.
अफगानिस्तान (Afghanistan) में हालात हर दिन के साथ बिगड़ते ही जा रहे हैं. मंगलवार को अफगानिस्तान के राष्ट्रपति पैलेस (Presidential palace ) के पास रॉकेट से हमला किया गया. जब यहां पर नमाज़ पढ़ी जा रही थी, उस वक्त लगातार तीन रॉकेट दागे गए. गनीमत की बात ये रही कि इस हमले में किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ. क्योंकि तीनों रॉकेट पैलेस ग्राउंड से कुछ दूरी पर गिरे थे. हालांकि, इस दौरान वहां मौजूद लोगों में दहशत ज़रूर दिखी. इसका एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कैसे नमाज़ पढ़ते वक्त ये रॉकेट दागे गए. Video by national TV shows the moment rockets landed near the Presidential Palace during Eid prayers this morning. pic.twitter.com/WmEniyfLfM
वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











