
अफगानिस्तान में भीषण ठंड का कहर, -33 पहुंचा तापमान, सर्दी से 8 दिन में 70 लोगों की मौत
AajTak
अफगानिस्तान में सर्दी का कहर जारी है. यहां पारा -33 तक पहुंच गया है. मौसम विभाग के अधिकारियों ने कहा कि यह अब तक की सबसे भीषण सर्दी है. साथ ही कहा कि 10 जनवरी के बाद से तापमान में भारी गिरावट हुई है. वहीं आपदा प्रबंधन मंत्रालय ने कहा कि पिछले 8 दिनों में इतने लोगों की मौत हुई है.
अफगानिस्तान में इन दिनों भीषण सर्दी पड़ रही है. आलम ये है कि पारा माइनस में पहुंच गया है. इसके चलते देशभर में 70 लोगों की मौत हो चुकी है. स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि पिछले कई वर्षों में ऐसी सर्दी नहीं पड़ी है.
रिपोर्ट्स के मुताबिक अफगानिस्तान के मौसम विज्ञान कार्यालय के प्रमुख मोहम्मद नसीम मुरादी ने कि काबुल और कई अन्य प्रांतों में 10 जनवरी के बाद से तापमान में भारी गिरावट हुई है. साथ ही कहा कि मध्य क्षेत्र में वीकेंड पर पारा -33 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था. जो कि अब तक का सबसे कम तापमान दर्ज किया गया है.
अफगानिस्तान के ग्रामीण इलाकों में बेघर परिवारों के लिए कैंपफायर लगाए गए हैं. इसके साथ ही बर्फीले इलाकों में लोगों को सर्दी से बचाने के लिए कोयले के हीटर जलाए गए हैं.
मोहम्मद नसीम मुरादी ने कहा कि हमें उम्मीद है कि शीत लहर एक और सप्ताह या उससे अधिक समय तक जारी रहेगी.
आपदा प्रबंधन मंत्रालय ने कहा कि पिछले 8 दिनों में 70 लोग और 70,000 मवेशियों की मौत हो गई है. बताया जा रहा कि गरीब क्षेत्रों का सर्दी के चलते बहुत बुरा हाल है. आलम ये है कि लोग सर्दी से बचाव के लिए सरकार की ओऱ से जलाए गए अलाव के पास हुडदंग करते नजर आए.
अमेरिकी नेतृत्व वाली सेना के पीछे हटने और वाशिंगटन समर्थित शासन को बदलने और तालिबान के सत्ता संभालने के बाद देश में दूसरी बार सर्दी पड़ रही है. दरअसल, जब से तालिबान ने सत्ता संभाली है, तब से अमेरिका ने प्रमुख राष्ट्रीय संपत्तियों को फ्रीज कर दिया है. इसके चलते देश में भारी संकट पैदा हो गया है. इतना ही नहीं लोग भारी गरीबी का सामना भी कर रहे हैं.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.

ईरान और अमेरिका के बीच सैन्य तनाव चरम पर पहुंच गया है और मिडिल ईस्ट में किसी भी समय युद्ध शुरू होने का खतरा बढ़ गया है. विशेषज्ञों का कहना है कि यह संघर्ष कई हफ्तों तक चल सकता है. इस स्थिति को देखते हुए ईरान ने अपने सबसे संवेदनशील सैन्य और परमाणु ठिकानों को सुरक्षित रखने के लिए बड़े पैमाने पर किलाबंदी शुरू कर दी है. जिसका खुलासा सैटेलाइट तस्वीरों से खुलासा हुआ है.

बांग्लादेश में एक तरफ संविधान के रिफॉर्म का सवाल खड़ा है तो दूसरी तरफ यूएस से हुई ट्रेड डील की विसंगतियां. अंतरिम सरकार चला रहे मोहम्मद यूनुस ने जाते जाते तारिक रहमान को ऐसी उलझन में डाला है कि उनके लिए आगे बढ़ना किसी चुनौती से कम नहीं. दोनों में शक्ति संतुलन का सवाल है. रिफॉर्म में आंतरिक शक्ति संतुलन रखना है, जबकि यूएस डील में बाहरी शक्ति संतुलन.








