
अफगानिस्तान में पाकिस्तान का दखल शुरू, तालिबान सरकार से पहले ISI चीफ की हिकमतयार से मुलाकात
AajTak
अब हिज्ब-ए-इस्लामी की तालिबानी सरकार में क्या भूमिका रहने वाली है, ये बात किसी से नहीं छिपी है. लेकिन उस सरकार के गठन से पहले पाकिस्तानी ISI चीफ का हिज्ब-ए-इस्लामी के सुप्रीम लीडर से मिलना काफी मायने रखता है.
अफगानिस्तान में कुछ ही दिनों में तालिबान की सरकार का गठन होने जा रहा है. अब इस नई सरकार की क्या रणनीति रहेगी, इसको लेकर तालिबान ने ज्यादा पत्ते नहीं खोले हैं. लेकिन एक बात साफ हो चली है- इस नई सरकार में पाकिस्तान का जरूरत से ज्यादा हस्तक्षेप रहने वाला है. इसी का नतीजा है कि पाकिस्तान के ISI चीफ Faiz Hamid Begha ने हिज्ब-ए-इस्लामी के लीडर हिकमतयार से काबुल में मुलाकात की है.
वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











