
अफगानिस्तान: बढ़ता जा रहा तालिबान का विरोध, काबुल सहित अलग-अलग शहरों में प्रदर्शन
AajTak
अफगानिस्तान में एक प्रदर्शनकारी ने बताया कि शुरुआत में वह घर से बाहर आने से डर रहा था. लेकिन जब देखा कि मेरे पड़ोसी विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं, तो मैं भी शामिल हो गया.
अफगानिस्तान में तालिबान के कब्जे के बाद शुरुआत में लोग डर भले ही गए थे, लेकिन अब विरोध में आवाज उठाने से भी पीछे नहीं हट रहे हैं. तालिबान के खिलाफ प्रदर्शन अफगानिस्तान के कई शहरों तक फैल गए हैं, जिसमें राजधानी काबुल भी शामिल है. लोगों को समझाने के लिए तालिबान ने देश के इमामों की मदद भी ली है. उनसे कहा गया है कि वे शुक्रवार की नमाज में लोगों से एकजुट रहने को कहा है.
वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











