
अफगानिस्तान पर बढ़ रहा तालिबान का कब्जा, भारत ने लिया ये फैसला
AajTak
तालिबान ने अफगानिस्तान के कई जिलों पर कब्जा कर लिया है. तालिबान के बढ़ते प्रभाव से भारत चिंतित है और अफगानिस्तान में तैनात अपने अधिकारियों और नागरिकों को निकालने की तैयारी में है.
अफगानिस्तान से अमेरिकी और नाटो सैनिकों की वापसी के बाद तालिबान आक्रामक होता जा रहा है. तालिबान उत्तर अफगानिस्तान के कई जिलों पर कब्जा कर चुका है. अधिकारियों और रिपोर्टों के मुताबिक उत्तरी अफगानिस्तान में तालिबान की जीत से कई देश चिंतित हैं. कुछ देशों ने तो उत्तरी अफगान में स्थित अपने वाणिज्य दूतावासों को बंद कर दिया है, जबकि ताजिकिस्तान ने अपनी सीमा पर सुरक्षा बंदोबस्त पुख्ता करने के लिए सैन्य बलों की तैनाती बढ़ा दी है. तालिबान के बढ़ते प्रभाव से भारत भी चिंतित है और अफगानिस्तान में तैनात अपने अधिकारियों और नागरिकों को निकालने की तैयारी में है. (फोटो-Getty Images) अफगानिस्तान के कई हिस्सों पर तालिबान के कब्जे से सुरक्षा की स्थिति तेजी से बिगड़ती जा रही है. ऐसे में भारत काबुल और अन्य शहरों से अपने नागरिकों और अधिकारियों को निकालने जा रहा है. शीर्ष सरकारी सूत्रों ने इंडिया टुडे को बताया, "भारत ने अफगानिस्तान के काबुल, कंधार और मजार शरीफ में मौजूद अपने स्टाफ और अन्य कर्मियों को निकालने की योजना तैयार की है." (फोटो-Getty Images)
वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











