
अफगानिस्तान पर क्या फिर आक्रमण करेगा अमेरिका? अब बगराम एयरबेस पर ट्रंप की नजर
AajTak
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि बगराम बेस चीन के न्यूक्लियर हथियार केंद्रों से बेहद करीब है, इसलिए रणनीतिक रूप से अहम है. ट्रंप ने बाइडेन सरकार पर आरोप लगाया कि उसने बेस छोड़कर बड़ी गलती की और इसे चीन के लिए खुला छोड़ दिया.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को कहा कि उनकी सरकार अफगानिस्तान के बगराम एयरबेस पर दोबारा नियंत्रण पाने की कोशिश कर रही है. उन्होंने इसकी बड़ी वजह चीन के न्यूक्लियर हथियार केंद्रों की नज़दीकी को बताया. काबुल से करीब 44 किलोमीटर उत्तर में स्थित बगराम, अफगानिस्तान युद्ध के दौरान अमेरिका का सबसे बड़ा सैन्य बेस था.
यहां से अमेरिका और नाटो सैनिकों ने 2021 में वापसी की थी, जब तत्कालीन राष्ट्रपति जो बाइडेन ने युद्ध खत्म करने का फैसला किया. ब्रिटेन के प्रधानमंत्री किएर स्टार्मर के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस में ट्रंप ने कहा कि बाइडेन प्रशासन का बगराम छोड़ने का फैसला "पूरी तरह से बड़ी गलती" था. उन्होंने कहा, "हम इसे वापस लेने की कोशिश कर रहे हैं. यह एक छोटी-सी ब्रेकिंग न्यूज़ है."
यह भी पढ़ें: फिलिस्तीन, इमीग्रेशन और एनर्जी... ट्रंप ने तीन मुद्दों पर ब्रिटिश पीएम स्टार्मर से जताई नाराजगी, बोले- सहमत नहीं डोनाल्ड ट्रंप ने आगे कहा, "हम इसे वापस चाहते हैं क्योंकि अफगान सरकार को हमारी जरूरत है, लेकिन एक बड़ा कारण यह भी है कि यह चीन के उस क्षेत्र से सिर्फ एक घंटे की दूरी पर है, जहां न्यूक्लियर हथियार बनाए जाते हैं."
मौजूदा और पूर्व अमेरिकी अधिकारियों का कहना है कि, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का अफगानिस्तान में बगराम एयरबेस पर दोबारा कब्जा करने का मकसद शायद एक बार फिर देश पर फिर से हमला करने जैसा लग सकता है. इसके लिए 10,000 से ज्यादा सैनिकों की जरूरत पड़ेगी और साथ ही अडवांस्ड डिफेंस सिस्टम भी तैनात करनी होगी.
तालिबान के कब्जे में बगराम
अमेरिकी वापसी के बाद से यह बेस अफगानिस्तान के तालिबान-नियंत्रित रक्षा मंत्रालय के अधीन है. ट्रंप कई बार दावा कर चुके हैं कि चीन इसका इस्तेमाल कर रहा है, हालांकि अफगान अधिकारियों ने इन दावों को खारिज कर दिया है. मार्च में तालिबान प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने कहा था कि "बिना सबूत वाली बातों पर भावनात्मक बयान देने से बचना चाहिए."

युद्ध के 24वें दिन आज अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चौंकाने वाला बड़ा ऐलान किया. ट्रंप ने कहा कि बीते 2 दिनों से हो रही बातचीत के बाद मैंने ईरानी पावर प्लांट्स पर 5 दिनों के लिए हमले करना रोक दिया है. गौरतलब है कि भारतीय समय से आज रात ही ईरानी पावर प्लांट्स पर हमला करने की ट्रंप की डेडलाइन पूरी हो रही थी. सवाल ये है कि क्या ट्रंप ने अचानक यू टर्न लिया है? अगर ईरान के साथ बीते 2 दिनों से बातचीत हो रही थी तो लगभग 2 दिनों पहले उन्होंने अल्टीमेटम क्यों दिया था? क्यों उन्होंने शक्ति से शांति की बात की थी? सवाल उठ रहा है कि क्या ईरान के तेवरों के आगे ट्रंप एग्जिट रूट ढूंढ रहे हैं? ट्रंप के ऐलान से क्या युद्ध रुक जाएगा? क्या ईरान और इजरायल युद्ध रोकेंगे? ईरान की मीडिया के अनुसार अमेरिका से ईरान का कोई संपर्क नहीं है.

डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर संभावित हमलों को पांच दिनों के लिए रोकने का निर्देश दिया, जिसका कारण दोनों देशों के बीच जारी सकारात्मक बातचीत बताया गया. डोनाल्ड ट्रंप का दावा है कि ईरान से पांच दिनों के भीतर डील हो सकती है. हालांकि, ईरान इन दावों को खारिज कर रहा है. इससे पहले अमेरिका ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खोलने को लेकर चेतावनी दी थी, जिस पर ईरान ने कड़ी प्रतिक्रिया दी.

ईरान लगातार इजरायल को निशाना बना रहा है. यरुशलम में ईरान के हमले की आशंका को लेकर सायरन बजे. आनन-फानन में लोग बम शेल्टर की ओर भागे. ये सायरन ईरान से मिसाइल और ड्रोन हमलों की चेतावनी देते हैं. हमसे ले पहले कुछ मिनटों का ही समय होता है जिसमें इजरायली नागरिक अपने करीबी बम शेल्टर में तब तक शरण लेते हैं जब तक कि खतरा टल न जाए. देखें वीडियो.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.







