
अफगानिस्तान: तालिबान के खौफ के बीच काबुल में महिलाओं का प्रदर्शन, मांगा अपना 'हक'
AajTak
तालिबान की तरफ से हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा गया है कि वह महिलाओं को शरिया कानून के तहत हक देगा. इसमें महिलाओं को कुछ जगहों पर काम करने की आजादी की भी बात कही गई है.
अफगानिस्तान में जहां एक तरफ तालिबान के कब्जे के बाद डर का माहौल है वहीं, कुछ महिलाओं ने गजब की हिम्मत दिखाई है. ये महिलाएं अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में अपने हकों, अधिकारों के लिए प्रदर्शन करती देखी गईं. जानकारी के मुताबिक, ये महिलाएं काबुल के वजीर अकबर खान इलाके में जुटी थीं. महिलाओं की मांग है कि अफगानिस्तान से जुड़े अहम मसलों पर महिलाओं की भी राय ली जाए.
वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











