
अफगानिस्तान को लेकर अमेरिका पर बुरी तरह भड़का रूस
AajTak
अफगानिस्तान से अमेरिकी सैनिकों की वापसी के बाद तालिबान ने कब्जा करना शुरू कर दिया है. अफगानी सैनिकों और तालिबान के बीच चल रही लड़ाई के बीच रूस ने अमेरिका को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा है कि अमेरिका का मिशन फेल हुआ है, उसने जल्दबाजी में अपने सैनिकों की निकासी की है, जिसके कारण अफगानिस्तान में भारी अनिश्चितता की स्थिति पैदा हो गई है.
अफगानिस्तान के मौजूदा हालात को लेकर रूस ने अमेरिका को आड़े हाथों लिया है. रूस ने अफगानिस्तान में लगातार बिगड़ते हालात के लिए अमेरिका को जिम्मेदार ठहराया है. रूस ने शुक्रवार को कहा कि अमेरिका अफगानिस्तान में अपने मिशन में विफल रहा है और युद्धग्रस्त देश की तेजी से बिगड़ती स्थिति के लिए विदेशी सैनिकों की वापसी को जिम्मेदार ठहराया. अमेरिकी और नाटो सैनिकों की वापसी के बाद ही तालिबान तेजी से अफगानिस्तान के विभिन्न हिस्सों पर कब्जा कर रहा है. आतंकी गुट का दावा है कि उसने अफगानिस्तान के 85 फीसदी हिस्से पर कब्जा कर लिया है. (फोटो- Getty Images) रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने कहा कि व्हाइट हाउस ने विदेशी सैनिकों की वापसी को सकारात्मक तरीके से पेश करने में जुटा हुआ है. लेकिन हर कोई जानता है कि अफगानिस्तान में अमेरिका सैन्य मिशन नाकाम रहा है. (फोटो- Getty Images)
वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











