
अफगानिस्तान के फैजाबाद में था भूकंप का केंद्र, पाकिस्तान के लाहौर समेत कई शहरों में कांपी धरती
AajTak
गुरुवार की दोपहर दिल्ली-एनसीआर में जो भूकंप आया था, उसका केंद्र अफगानिस्तान का फैजाबाद था. इस भूकंप के झटके भारत, अफगानिस्तान और पाकिस्तान के कई शहरों में महसूस किए गए.
गुरुवार की दोपहर दिल्ली-एनसीआर में जो भूकंप आया था, उसका केंद्र अफगानिस्तान का फैजाबाद था. हिंदुकुश इलाके में इस भूकंप की रिक्टर स्केल पर तीव्रता 6.2 मापी गई है. इस भूकंप के झटके भारत, अफगानिस्तान और पाकिस्तान के कई शहरों में महसूस किए गए हैं.
दिल्ली-एनसीआर में कांपी धरती, देर तक महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके, 6.2 तीव्रता, अफगानिस्तान के फैजाबाद में केंद्र
पाकिस्तान में कहां-कहां आया भूकंप? भूकंप के झटके केवल दिल्ली-एनसीआर ही नहीं बल्कि पाकिस्तान के कई शहरों में महसूस हुए हैं. लाहौर, इस्लामाबाद, रावलपिंडी और खैबर पख्तूनख्वा में भूकंप के कई सेकेंड तक झटके लगे हैं.
अक्टूबर 2023 में आया था भयानक भूकंप, 4000 लोग मारे गए थे बता दें कि अफगानिस्तान में बीते साल अक्टूबर 2023 में भयंकर भूकंप आया था. इस भूकंप ने वहां भयकंर तबाही मचाई थी. तालिबान ने तब 4000 लोगों के मारे जाने की पुष्टि की थी और तकरीबन 9000 लोग घायल हो गए थे. इसके अलावा 1,300 से ज्यादा घर तबाह होकर मलबे में बदल गए थे.
रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रत 6.3 मापी गई थी. अधिकारियों ने कहा था किपश्चिमी अफगानिस्तान में आए भूकंप में चार हजार से अधिक लोग मारे गए थे. अफगानिस्तान राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (ANDMA) के प्रवक्ता मुल्ला सैक ने कहा था कि 20 गांवों के दो हजार घर पूरी तरह ढह गए.
भूकंप क्यों और कैसे आता है?

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











