
अफगानिस्तान के कंधार में मौजूद है तालिबान का सुप्रीम लीडर हिबतुल्ला अखुंदजादा, सामने आई नई तस्वीर
AajTak
तालिबान के सुप्रीम लीडर हिबतुल्ला अखुंदजादा की एक नई तस्वीर सामने आई है. तालिबान ने दावा किया है कि इस समय अखुंदजादा भी अफगानिस्तान के ही एक प्रांत में मौजूद है.
अफगानिस्तान में तालिबान का कब्जा हुए 15 दिन बीत चुके हैं. अब कट्टर संगठन अगली सरकार बनाने की तैयारी कर रहा है. तालिबान को 31 अगस्त का इंतजार है, जब अमेरिकी सैनिक अफगानिस्तान से चले जाएंगे. काबुल पर कब्जे के बाद तालिबान का नेतृत्व अफगानिस्तान वापस लौटने लगा था. मुल्ला अब्दुल गनी बरादर से लेकर अन्य अहम लीडर्स इस समय अफगानिस्तान में ही हैं. इस बीच, तालिबान के सुप्रीम लीडर हिबतुल्ला अखुंदजादा की एक नई तस्वीर सामने आई है. तालिबान ने दावा किया है कि इस समय अखुंदजादा भी अफगानिस्तान के ही एक प्रांत में मौजूद है.
वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











