
अफगानिस्तान के उपराष्ट्रपति बोले- अल्लाह पाकिस्तान के प्रोडक्ट नहीं
AajTak
अफगानिस्तान के उप राष्ट्रपति अमरुल्लाह सालेह ने एक बार फिर से पाकिस्तान को जमकर सुनाया है. सालेह ने ट्विटर पर लिखा है कि अल्लाह पाकिस्तान का प्रोडक्ट नहीं हैं.
अफगानिस्तान के उपराष्ट्रपति अमरुल्लाह सालेह तालिबान को लेकर पाकिस्तान पर लगातार हमला बोल रहे हैं. अमरुल्लाह सालेह ने सोमवार रात ट्वीट कर तालिबान और पाकिस्तान को निशाने पर लिया है. अमरुल्लाह ने अपने ट्वीट में लिखा है, ''हेरात बुला रहा है. इस रात हेरात तेज आवाज और बिल्कुल साफ 'अल्लाह हू अकबर' का नारा लगा रहा है. अल्लाह तालिबान आतंकवादियों के हाथ का खिलौना नहीं हैं. हेरात दहाड़ रहा है. अल्लाह पाकिस्तान के प्रोडक्ट नहीं हैं. इस रात हेरात के लोग या तो सड़क पर हैं या छतों पर अफगानिस्तान बलों के समर्थन में खड़े हैं.'' दरअसल, तालिबान और अफगानिस्तान बलों के बीच हेरात में भारी युद्ध छिड़ा हुआ है. कहा जा रहा है कि सोमवार सुबह लश्करबाग में अमेरिका ने हवाई हमले किए हैं. हेरात में तालिबान को हुए नुकसान को लेकर ही अफगान उपराष्ट्रपति ने ये ट्वीट किया है. अफगानिस्तान के टोलो न्यूज के अनुसार, हेलमंड के जिला वन में तालिबान ने जिला गवर्नर के कैंपस और जेल को कब्जे में लेने की कोशिश की.
ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.

ईरान और अमेरिका के बीच सैन्य तनाव चरम पर पहुंच गया है और मिडिल ईस्ट में किसी भी समय युद्ध शुरू होने का खतरा बढ़ गया है. विशेषज्ञों का कहना है कि यह संघर्ष कई हफ्तों तक चल सकता है. इस स्थिति को देखते हुए ईरान ने अपने सबसे संवेदनशील सैन्य और परमाणु ठिकानों को सुरक्षित रखने के लिए बड़े पैमाने पर किलाबंदी शुरू कर दी है. जिसका खुलासा सैटेलाइट तस्वीरों से खुलासा हुआ है.









